कल आ रहा Vivo का 6500mAh वाला फोन, कैमरा ऐसा की DSLR भी शरमा जाए, जानें कितनी होगी कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Aug 2025 4:41 PM
Vivo V60 Launching On 12th August
Vivo V60: वीवो कल यानी 12 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60 पेश करने की तैयारी में है. इसमें Zeiss द्वारा ट्यून किया गया कैमरा सेटअप और कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे. फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकते हैं.
Vivo V60: चीनी स्मार्टफोन कंपनी कल यानी 12 अगस्त को अपनी V सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. इस बार कंपनी Vivo V60 नाम से डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इसमें Zeiss-ट्यून कैमरा सेटअप के साथ कई खास फीचर्स शामिल होंगे. खैर लॉन्च में अब केवल 1 दिन का समय ही बचा है.
अब लॉन्च इतना करीब है तो आइए जान लेते हैं कि इस फोन में आपको क्या देखने को मिल सकता है. फोन का माइक्रोपेज पहले ही लाइव हो चुका है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड का अंदाजा लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
Vivo V60 के संभावित फीचर्स
Vivo का यह नया स्मार्टफोन 6.67-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. इसमें पावर के लिए अपग्रेडेड Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है. फोन में 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प देखने को मिल सकता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की क्षमता और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है. कैमरा सेटअप में ZEISS का 50MP प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एक 50MP का ZEISS कैमरा ही फ्रंट पर मिल सकता है.
Vivo V60 5G को कंपनी Dual IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश कर सकती है, जिससे यह स्मार्टफोन पानी और धूल से सेफ रहेगा. Vivo V60 5G में कई एडवांस्ड AI फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. फोन में AI Captions, Google Gemini Support, Google Gemini Live, Connected Apps और AI Magic Move जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Vivo V60 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो का यह फोन 40 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल होंगे. हालांकि, हर वेरिएंट की सटीक कीमत का खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा. यह स्मार्टफोन मिस्ट ग्रे, मूनलिट ब्लू और ऑस्पिशियस गोल्ड जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: गेमिंग स्मार्टफोन्स का नया बॉस आया! 64MP कैमरा, इनबिल्ट ट्रिगर्स और प्रो-लेवल फीचर्स, जानिए कीमत
यह भी पढ़ें: Moto को पटखनी देने आया Vivo का फोन, बजट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










