WATCH: प्रैंक कर वॉयस आर्टिस्ट ने लिये स्कैमर के मजे, आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

Voice-artist-pranks-spam-caller / Instagram
Viral Video Prank With Scammer: वॉयस आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनोखे अंदाज में स्कैमर के साथ प्रैंक कर रही हैं. यह वीडियो वायरल हो गया है.
Viral Video Prank With Scammer: सोशल मीडिया वॉयस आर्टिस्ट तान्या नांबियार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्कैमर के साथ एक मजेदार प्रैंक करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में तान्या ने अपने खास अंदाज में स्कैमर को उलझाया, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनके इस हंसी-खुशी भरे प्रैंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
आजकल स्कैमर्स की संख्या बढ़ गई है, जो फोन कॉल्स, मैसेजेस आदि के जरिये लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं. हालांकि, अब कई लोग इन फ्रॉड के तरीके से परिचित हो चुके हैं और उन्हें तगड़ा जवाब देते हैं. वायरल वीडियो में वॉयस आर्टिस्ट तान्या नांबियार ने भी एक स्कैमर को अपनी चालाकी से परेशान कर दिया.
तान्या के पास एक स्पैम कॉल आई, लेकिन उन्होंने कॉल को काटने के बजाय, स्कैमर के साथ प्रैंक करने का निर्णय लिया. अपनी आवाज बदलकर उन्होंने स्कैमर को परेशान किया, जो खुद को एक बैंक प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड का ऑफर देने लगा था. तान्या की इस मजेदार चाल ने स्कैमर को पूरी तरह से उलझा दिया.
तान्या नांबियार ने एक स्कैमर को परेशान करने के लिए उसके साथ कॉल पर प्रैंक किया. जब स्कैमर ने पूछा कि क्या तान्या को क्रेडिट कार्ड ऑफर में दिलचस्पी है, तो तान्या ने अपनी आवाज बदलकर सवाल किया – क्या आप अकेले हैं और किसी दोस्त की तलाश कर रहे हैं? इसके बाद उसने कहा कि अगर स्कैमर बातचीत जारी रखना चाहता है तो – एक दबाएं. स्कैमर ने तुरंत बटन दबा दिया, और तान्या ने मजाकिया अंदाज में कहा- आपकी समय सीमा समाप्त हो गई है. यह सुनकर स्कैमर ने गुस्से में फोन काट दिया. तान्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तान्या के प्रैंक कॉल वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने इसे मजेदार बताया, जबकि एक अन्य ने कहा कि स्कैमर को समझ में नहीं आया कि कॉल काटे या बात जारी रखे. एक यूजर ने लिखा कि फ्रॉड करने वाले इसी के हकदार हैं कि उनके साथ भी फ्रॉड किया जाए.
Viral Video: जब तक सांस है, तब तक आस है! देखिए कैसे नदी में मगरमच्छों से घिरे जेब्रा ने पलट दी बाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










