ePaper

ट्रेन हो गई लेट या AC है खराब? IRCTC की वेबसाइट पर कर लें बस यह काम, पूरा पैसा होगा वापस

Updated at : 27 Jun 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
File TDR on IRCTC

File TDR on IRCTC

IRCTC: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं और लेट लतीफी की वजह से अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो इंडियन रेलवे की यह सुविधा आपके लिए बेहद काम आ सकती है. यदि आपकी ट्रेन तीन घंटे से अधिक देर से चलती है या आपके कोच में एसी काम नहीं कर रहा है तो आप TDR की मदद से रिफंड हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

IRCTC: लंबी दूरी की यात्रा के लिए आज भी अधिकांश लोग भारतीय रेलवे का ही सहारा लेते हैं . यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन में कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. हालांकि, यात्रा के दौरान यदि किसी कारणवश असुविधा होती है तो कुछ विशेष परिस्थितियों में रिफंड पाने का अधिकार भी मिलता है.

इसके लिए उन्हें IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर TDR (Ticket Deposit Receipt) दाखिल करना होता है. आइए जानते है क्या है यह TDR और इसकी मदद से कैसे आप अपना रिफंड वापस ले सकते हैं. 

TDR क्या है?

Ticket Deposit Receipt (TDR) उस स्थिति में दर्ज की जाती है जब कोई यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाता या यात्रा के दौरान कोई गंभीर समस्या सामने आती है. उदाहरण के लिए, कोच का न लगना, AC का खराब हो जाना या ट्रेन का रूट बदल जाना जैसी समस्याओं की स्थिति में यात्री IRCTC वेबसाइट पर TDR दर्ज कर सकता है. इसके जरिए वह अपने टिकट पर खर्च की गई राशि की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे

IRCTC में TDR फाइल कैसे करें?

  • सबसे पहले www.irctc.co.in पर लॉगिन करें.
  • ‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘My Transactions’ के अंतर्गत ‘File TDR’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • उस PNR नंबर को दर्ज करें जिसके लिए आप TDR फाइल करना चाहते हैं.
  • ड्रॉपडाउन सूची से उचित कारण चुनें कि आपने यात्रा क्यों नहीं की.
  • यात्रियों की सूची में से उन व्यक्तियों को सिलेक्ट करें जिन्होंने यात्रा नहीं की.
  • इसके बाद ‘File TDR’ बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर जो निर्देश दिखाई दें, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और ‘Yes’ पर क्लिक करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको “TDR Successfully Filed” का संदेश दिखाई देगा.

किन शर्तों पर मिलेगा पूरा रिफंड 

  • अगर आपकी ट्रेन निर्धारित समय से 3 घंटे या उससे अधिक देर से चल रही है और आपने यात्रा शुरू नहीं की है तो आप अपना टिकट रद्द करके पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. 
  • यदि AC कोच में एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहा है तो यात्री ट्रेन के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के 20 घंटे के अंदर TDR (Ticket Deposit Receipt) दर्ज करवा सकता है.
  • जब ट्रेन का रूट बदल दिया जाता है और यात्री ने यात्रा नहीं की हो तो उस स्थिति में निर्धारित प्रस्थान समय से 72 घंटे के भीतर TDR दर्ज करना जरूरी होता है.
  • अगर ट्रेन डायवर्ट हो जाती है और वह बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं पहुंचती तो भी यात्री को निर्धारित डिपार्चर टाइम से 72 घंटे के अंदर TDR फाइल करना होगा.
  • यदि सभी यात्रियों के पास आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट था और कोई भी यात्रा नहीं कर सका तो ऐसे मामले में ट्रेन के निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से रवाना होने के 30 मिनट पहले तक TDR दायर किया जा सकता है.
  • यदि कोच में तकनीकी खराबी के कारण यात्रा नहीं हो पाई तो ट्रेन के वास्तविक प्रस्थान समय से 3 घंटे के अंदर TDR दर्ज करना जरूरी होता है.
  • अगर ट्रेन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई और बीच रास्ते में ही रोक दी गई (शॉर्ट टर्मिनेशन) तो ऐसी स्थिति में ट्रेन के निर्धारित आगमन समय से 72 घंटे के भीतर TDR फाइल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IRCTC Aadhaar Link Process: 1 जुलाई से बदल रहे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए आईआरसीटीसी ऐप से कैसे लिंक होगा आधार

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola