Wordle #1566 Answer 2 October 2025: यहां देखिए आज के वर्ड के लिए सही क्लूज

वर्डल उत्तर
Wordle में खिलाड़ियों को 5 अक्षर वाले एक शब्द ढूंढने पड़ते हैं. ऐसे में अगर आप भी वर्डल खेलते हैं और आज के Wordle #1566 के शब्द को ढूंढने में फंस गए हैं, तो फिर फिक्र मत कीजिए. आपके डेली स्ट्रीक को बचाने के लिए हम लेकर आए हैं आज का सही शब्द.
Wordle वर्ड पजल Quordle से काफी आसान है. लेकिन कई बार Wordle भी खिलाड़ियों को मुश्किल में डाल देता है. जिससे प्लेयर्स के स्ट्रीक पर बात बन आती है. ऐसे में अगर आप Wordle खेलते हैं और आज 2 अक्टूबर के Wordle #1566 में उलझ कर रह गए हैं, तो कोई बात नहीं. क्योंकि, आपके इस उलझन को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं आज के वर्ड के लिए हिंटस और अंत में सहो जवाब भी.
Wordle 1566 Hints: आज के हिंट्स
- आज का वर्ड W से शुरू होता है.
- आज के वर्ड में 1 वॉवेल मौजूद हैं.
- आज के शब्द में वॉवेल I है.
- आज के शब्द का आखिरी लेटर H है.
- कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.
- आज के वर्ड का मतलब किसी चीज के अगल-बगल माप से जुड़ा हुआ है.
Wordle 1566 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ
आज के Wordle का जवाब है WIDTH. जिसका मतलब होता है चौड़ाई. यानी कि किसी वस्तु का एक किनारे से दूसरे किनारे तक का माप.
How to play Wordle: कैसे खेलें वर्डल?
- Wordle की शुरुआत ऐसे शब्दों से करें, जिसमें स्वर (A, E, I, O, U) और कॉमन व्यंजन (R, S, T, N, L) शामिल हों.
- पहले शब्द में जो अक्षर काम में नहीं आए, उन्हें छोड़कर नए अक्षर ट्राई करें.
- कलर कोड पर ध्यान दें. अगर हरा दिख रहा है तो मतलब सही अक्षर है, पीला का मतलब अक्षर सही है पर गलत जगह और ग्रे का मतलब अक्षर गलत है.
- कई बार जवाब में डबल अक्षर होता है. जैसे SLEEP, BLOOM. इस तरह के शब्द को नजरअंदाज न करें.
- आखिरी कोशिश सिर्फ टेस्टिंग के लिए न करें, बल्कि पक्का अंदाजा लगाएं.
यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










