Tata Neu क्या है? क्या होता है Super App? क्यों है यह चर्चा में?

Updated:
विज्ञापन
Tata Neu क्या है? क्या होता है Super App? क्यों है यह चर्चा में?

Tata Neu Super App सॉल्ट-टू-सॉफ्टवेयर समूह टाटा समूह का बहुप्रतीक्षित सुपर-ऐप है, जो डिजिटल इकोनॉमी स्पेस में Flipkart, Amazon और Reliance के Jio प्लैटफॉर्म के साथ सीधा मुकाबला करेगा.

विज्ञापन

Tata Neu Super App: डिजिटल इकोनॉमी के सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) अपना सुपर ऐप Tata Neu लेकर आ रहा है. कंपनी ने इसे 7 अप्रैल 2022 को लाने की घोषणा की है और इसी दिन से कंपनी के प्लैटफॉर्म और गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर Tata Neu को लॉन्च किया जाएगा.

क्या है Tata Neu सुपर ऐप

Tata Neu Super App साल्ट-टू-सॉफ्टवेयर समूह टाटा समूह का बहुप्रतीक्षित सुपर-ऐप है, जो डिजिटल इकोनॉमी स्पेस में फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिलायंस के Jio प्लैटफॉर्म के साथ सीधा मुकाबला करेगा. कंपनी ने पहले ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर ऐप उपलब्ध करा दिया है, लेकिन यह 7 अप्रैल से चालू हो जाएगी. अब तक, ऐप की टेस्टिंग चल रही थी और यह केवल टाटा समूह के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध था. पिछले महीने टाटा डिजिटल ने NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) से भी पेमेंटिंग सर्विस शुरू करने के लिए क्लीयरेंस मांगा था.

Also Read: Tata Motors की यह इलेक्ट्रिक कार अब नेपाल में भी मचायेगी धूम, आप भी जान लें इसकी खूबियां
UPI सर्विसेज के लिए ICICI Bank संग साझेदारी

टाटा ग्रुप के इस सुपर ऐप के जरिये यूजर्स को Tata की सभी सर्विसेज एक ही जगह मिलेंगी. Tata Neu के साथ टाटा ग्रुप की सर्विसेज Tata AIG, Tata Capital, Tata Mutual Fund, Tata Play, Tata Health, Tata 1mg, Tata Big Basket, Tata Croma, Tata Consumer Cliq, Tata Trend, IHCL, Taj Group, Vistara, AirAsia, AirIndia, Tata Class Edge, Tatateleservices को इंटीग्रेट किया जाएगा. Tata Neu सुपर ऐप के साथ UPI सर्विसेज के लिए टाटा डिजिटल ने ICICI Bank के साथ साझेदारी की है. यह UPI पेमेंटिंग ऐप ICICI बैंक के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करेगी.

सुपर ऐप क्या होता है?

सुपर ऐप एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जिस पर यूजर्स को सभी तरह की जरूरत की वस्तुएं और सेवाएं मिल जाती हैं. बड़ी कंपनियां और ग्रुप आम तौर पर सुपर ऐप बनाती हैं, जिसमें यूजर्स को कंपनी की सभी सेवाएं एक जगह मिल जाती हैं. Reliance Jio का MyJio ऐप, Paytm, Amazon जैसे ऐप्स भी सुपर ऐप की कैटेगरी में आते हैं. यहां यूजर को कई तरह की सेवाएं एक ही जगह पर मिल जाती हैं. Tata Neu में भी यूजर को कुछ इसी तरह का एक्सपीरिएंस मिलेगा. सुपर ऐप शब्द का इस्तेमाल Blackberry के फाउंडर माइक लजारिडिस ने पहली बार किया था.

Also Read: Tata Nexon को टक्कर देने MG Motor ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी इतनी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola