Swiggy का नयी सर्विस शुरू, अब सीधे ChatGPT और Gemini से आर्डर कर पाएंगे खाना और ग्रोसरी, जानिए पूरा प्रोसेस

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Jan 2026 7:18 PM

विज्ञापन

Swiggy अब ChatGPT और दूसरे AI टूल्स के जरिये खाना और ग्रॉसरी ऑर्डर करने की सुविधा दे रहा

अब Swiggy से खाना ऑर्डर करना और भी आसान हो गया है. अब आप ChatGPT और Google Gemini जैसे AI असिस्टेंट की मदद से न सिर्फ खाना ऑर्डर कर सकते हैं, बल्कि ग्रॉसरी भी मंगवा सकते हैं. Swiggy ने इस नए फीचर को Model Context Protocol नाम दिया है. इसमें आप बिल्कुल नॉर्मल बोलचाल की भाषा में कमांड दे सकते हैं.

विज्ञापन

Swiggy ने भारत में पहली बार एक नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत अब आप ChatGPT जैसे AI चैटबॉट के जरिए सीधे फूड और ग्रोसरी ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए आपको बार-बार ऐप बदलने या मेन्यू स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए बस आपको अपनी भाषा में चैटबॉट को कमांड देना होगा, जैसे- ‘अच्छी रेटिंग वाली बिरयानी ऑर्डर करनी है’ या ‘थाई ग्रीन करी बनाने का सामान चाहिए’. इसके अलावा आप Swiggy Dineout के जरिए रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग भी AI चैटबॉट के जरिए कर सकते हैं. आइए आपको इस सर्विस के बारे में थोड़ा डिटेल में बताते हैं.

तो Swiggy यूजर्स के लिए इसमें नया क्या है? 

इस नई सर्विस के बाद ऑर्डर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. AI असिस्टेंट वो सारे काम खुद कर देगा, जो आमतौर पर सबसे ज्यादा समय लेते हैं. जैसे ऑप्शन ढूंढना, चीजों की तुलना करना, कार्ट बनाना, कूपन लगाना, एड्रेस कंफर्म करना, ऑर्डर प्लेस करना और यहां तक कि ऑर्डर ट्रैक करना भी. Swiggy का कहना है कि ये AI आपके अकाउंट से एड्रेस और पेमेंट डिटेल्स खुद उठा लेगा और कन्फर्मेशन मिलते ही ऑर्डर प्रोसेस कर देगा. 

Instamart में 40,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की सुविधा

AI इंटीग्रेशन के जरिए Swiggy Instamart पर 40,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए जा सकते हैं. इसमें डेली यूज का सामान, ग्रोसरी और जरूरी चीजें शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि Instamart दुनिया का पहला क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसने इस तरह की AI टेक्नोलॉजी को अपनाया है. इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि खरीदारी करना और भी आसान हो जाएगा. 

कौन सी टेक्नोलॉजी आयी काम?

इसके पीछे जो टेक्नोलॉजी काम करती है, उसे Model Context Protocol यानी MCP कहा जाता है. आसान शब्दों में समझें तो ये एक ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क है. इसकी मदद से AI असिस्टेंट्स सीधे लाइव सर्विसेज से सेफ तरीके से जुड़ पाते हैं. मतलब ये सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आपके लिए कई काम खुद ही पूरा कर सकते हैं.

कैसे करें ChatGPT को Swiggy से कनेक्ट?

Swiggy को AI से कनेक्ट करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा. यह सुविधा ChatGPT, Gemini, Claude, Cursor जैसे AI असिस्टेंट्स में आपको मिलेगी.  

फॉलो करें ये स्टेप्स-  

  • Settings में जाएं
  • Connectors ऑप्शन चुनें
  • Add Custom Connector/App पर क्लिक करें
  • कनेक्टर का नाम डालें
  • Swiggy का URL जोड़ें

यह भी पढ़ें: Dark Pattern: भारत में 26 ई-कॉमर्स कंपनियों ने डार्क पैटर्न से किया तौबा, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola