15 रुपये में यह कंपनी दे रही प्रीमियम सर्विस, Diwali Offer का फायदा उठाकर बजाते रहो गाना

Spotify Diwali Offer
Diwali Offer: स्पॉटिफाई के इस ऑफर में 15 रुपये प्रतिमाह से कम खर्च में इंडिविजुअल प्लान का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इसके चार महीने वाले प्लान में आपको 59 रुपये खर्च करने होंगे. बस इतना सा खर्च कर आप चार महीने ऐड-फ्री पसंदीदा म्यूजिक और पॉडकास्ट सुन सकते हैं.
Diwali Offer: पॉपुलर म्यूजिक और पॉडकास्ट ऐप स्पॉटिफाई का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए हर महीने 119 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. एक विशेष ऑफर के तहत, आप केवल 15 रुपये से भी कम खर्च में एक महीने के लिए स्पॉटफाई का लाभ उठा सकते हैं. यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और कोई भी यूजर इसका फायदा उठा सकता है. आइए जानते हैं कि क्या है यह ऑफर और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है.
Spotify लोगों के बीच काफी प्रचलित हो चुका है. इसके एक महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए आमतौर पर 119 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन कंपनी ने एक नया दिवाली ऑफर पेश किया है, जिसमें एक महीने के लिए 15 रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे.
कंपनी यह खास ऑफर सीमित समय के लिए ही लेकर आयी है. इस प्लान का लाभ कोई भी यूजर उठा सकता है. स्पॉटिफाई के इस ऑफर के तहत यूजर्स 15 रुपये प्रतिमाह से कम खर्च में इंडिविजुअल प्लान का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.
इसके चार महीने वाले प्लान में यूजर्स को 59 रुपये खर्च करने होंगे. सिर्फ 59 खर्च करके आप चार महीने पसंदीदा म्यूजिक का बिना ऐड्स लुत्फ उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि कंपनी का यह ऑफर 13 अक्टूबर तक ही मिल रहा है.
आप अगर आज स्पॉटिफाई का यह प्लान लेते हैं तो अगले चार महीने तक आपको स्पॉटिफाई की सारी सर्विसेज मिलेंगी. चार महीने बाद आपको फिर से 119 रुपये प्रतिमाह खर्च करने होंगे. इसका प्लान का लाभ कोई भी यूजर ले सकता है.
स्पॉटिफाई के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको स्पॉटिफाई इंस्टॉल करना है. अगर पहले से इंस्टॉल है, तो होम पेज पर प्रीमियम वाले ऑप्शन पर टैप करें और गेट प्रीमियम इंडिविजुअल पर टैप करें. डीटेल्स डालें, पेमेंट करें और एंजॉय करें.
SIM Card के बिना कॉल कैसे करें? जानिए यह काम की स्मार्ट ट्रिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










