47,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन, यहां है बंपर छूट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Nov 2024 9:26 AM
Samsung Galaxy S23 FE Offer: फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई स्मार्टफोन पर 47 हजार रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है.
Samsung Galaxy S23 FE Flipkart Offer: फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल (Flipkart Sale) अगर आप मिस कर गए हैं, तो टेंशन न लें. कंपनी ने ऑफर्स को बढ़ा दिया है. फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई (Samsung Galaxy S23 FE) स्मार्टफोन पर 47 हजार रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer) दे रहा है. इस स्मार्टफोन की कीमत पहले 79,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 32,999 रुपये में उपलब्ध है. इससे ग्राहक 47,000 रुपये की बचत कर सकते हैं.
नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर
फ्लिपकार्ट इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है. इसके तहत ग्राहकों को 5,500 रुपये की मासिक किस्त चुकानी होगी. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के आधार पर 10,000 से 20,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है.
Galaxy S23 FE की खूबियां कैसी हैं?
Samsung Galaxy S23 FE में 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले आता है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्मूद और तेज अनुभव प्रदान करता है. फोन में Exynos 2200 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
सैमसंग के इस दमदार हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी शामिल है. फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें Wi-Fi, GPS, NFC और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं.
Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े
20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










