Samsung Galaxy यूजर्स सावधान! WhatsApp इमेज से फोन में घुसा Landfall Spyware, जानिए पूरा मामला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Nov 2025 2:08 PM
सैमसंग गैलेक्सी! व्हाट्सएप इमेज लैंडफॉल स्पाईवेयर
Samsung Galaxy WhatsApp Image Landfall Spyware: सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स को Zero-Day Attack का निशाना बनाकर Landfall Spyware से जासूसी की गई. WhatsApp इमेज के जरिये हुआ डेटा चोरी
Samsung Galaxy यूजर्स पर Landfall Spyware का खतरा
Cyber Security Experts ने एक नया Android Spyware खोज निकाला है, जिसका नाम Landfall रखा गया है. यह खतरनाक Spyware खासतौर पर Samsung Galaxy Phones को निशाना बनाने के लिए बनाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, यह Zero-Day Attack के जरिये फोन में घुसपैठ करता था- यानी जब हमला हुआ, तब तक Samsung को इस कमजोरी की जानकारी ही नहीं थी.
WhatsApp Image से हुई जासूसी की शुरुआत
Attackers ने WhatsApp पर भेजी गई DNG Format वाली Malicious Image Files का इस्तेमाल किया. यूजर जैसे ही इमेज ओपन करता, सिस्टम में छिपा हुआ CVE-2025-21042 Vulnerability एक्टिव हो जाता और Spyware चुपचाप फोन में Install हो जाता. यह वही तरीका है जो कुछ समय पहले Apple और WhatsApp Exploit Chain में देखा गया था.
क्या-क्या Data हुआ चोरी
Landfall को इस तरह Design किया गया था कि यह यूजर का लगभग हर Personal Data ऐक्सेस कर सके.
- Microphone से Recordings
- Location Tracking
- Contacts, CallLogs और Photos की Copy
यानी यूजर की पूरी Digital जिंदगी Spyware के कंट्रोल में आ जाती थी.
मिडिल ईस्ट में चला बड़ा Campaign
Cybersecurity Firm Unit 42 (Palo Alto Networks) के अनुसार, यह Operation मिडिल ईस्ट क्षेत्र में कई महीनों तक Secretly चलाया गया. इसमें Private-Sector Offensive Actors (PSOAs) शामिल होने के संकेत मिले हैं. Experts का मानना है कि यह किसी Commercial Spyware Network का हिस्सा था.
अब सुरक्षित हैं Galaxy यूजर्स
Samsung ने अप्रैल 2025 में इस Security Flaw को Patch कर दिया है. यानी जो भी यूजर अब अपने Galaxy Device को Update कर चुके हैं, वे इस खतरे से Safe हैं. कंपनी ने सितंबर में एक और Zero-Day Vulnerability (CVE-2025-21043) को भी Fix किया, जिससे अब ऐसे हमलों का खतरा काफी कम हो गया है.
Gmail यूजर्स के लिए अलर्ट: Google Calendar की यह सेटिंग तुरंत बंद करें, वरना खतरा तय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










