Rs 4499 में अपने नाम करें Samsung Galaxy S21 FE, यहां है जबरदस्त ऑफर

Updated:
विज्ञापन
samsung galaxy s21 fe price offer

samsung galaxy s21 fe price offer

Samsung Galaxy S21 FE 128GB Price & Offer : गैलेक्सी S21 FE स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट से लैस है, जिसे सैमसंग ने 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S21 FE 128GB Price: सैमसंग की गैलेक्सी फ्लैगशिप का एस21 एफई स्मार्टफोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल सस्ते में खरीदा जा सकता है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर जो शानदार ऑफर्स दिये जा रहे हैं, उनका फायदा उठाकर आप इस फोन को केवल 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

Galaxy S21 FE के इस मॉडल को इस वक्त 42 हजार रुपये की भारी छूट के साथ 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत डिवाइस पर फ्लिपकार्ट 21,000 रुपये तक का डिस्काउंट छूट दे रही है. हालांकि इसके लिए एक्सचेंज किया जानेवाला फोन बेहतर मॉडल और क्वालिटी वाला होना चाहिए. इसके साथ ही, फोन की खरीद के लिए अगर आप सैमसंग एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत छूट और मिल जाएगी. वहीं, फ्लिपकार्ट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट की पेशकश की जा रही है.

samsung galaxy s21 fe price and offer
Samsung galaxy s21 fe price and offer

12GB RAM, खूबसूरत डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ POCO F6 Deadpool Edition कैसा फोन है?

9 To 5 Job Dying: क्या खत्म हो जाएगा नौकरियों का वजूद? LinkedIn के को-फाउंडर ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी

Starlink Satellite Internet: एलन मस्क ने शुरू कर दी गजब की सर्विस, बिना सिम एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी पकड़ेगी रफ्तार

OpenAI ने लॉन्च किया SearchGPT, गिर गये Google के भाव

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE में है स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट

गैलेक्सी S21 FE स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट से लैस है, जिसे सैमसंग ने 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा है. यह हैंडसेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 पर बूट करता है और 2G, 3G, 4G और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला है. हैंडसेट में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है. सैमसंग के इस फोन को लंबे बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी मिली हुई है.

कैमरा पर दिल हार बैठेंगे आप

गैलेक्सी S21 FE स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलते हैं, जिसमें 1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 12MP का मुख्य, 12MP का अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x स्पेस जूम सपोर्ट के साथ 8MP का कैमरा शामिल है. हैंडसेट के दोनों कैमरा सेटअप अपने आप में बेहतर क्वालिटी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने में सक्षम हैं.

Technology Trending Video

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola