OpenAI ने लॉन्च किया SearchGPT, गिर गये Google के भाव
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jul 2024 11:31 AM
OpenAI Launch SearchGPT
OpenAI Launch SearchGPT And Challenge Google: चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपन एआई ने गूगल को टक्कर देने के लिए सर्चजीपीटी लॉन्च किया है. जानिए इसमें क्या है खास-
OpenAI Launch SearchGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की दुनिया में भूचाल लाने वाली टेक कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अब अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल (AI Tool) सर्चजीपीटी (SearchGPT) लॉन्च किया है.
OpenAI का एआई बेस्ड सर्च इंजन
SearchGPT लॉन्च कर OpenAI ने एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है, जिसमें लंबे Google ने समय से अपना एकाधिकार जमा रखा था. OpenAI का नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल SearchGPT एक सर्च इंजन है, जिससे इंटरनेट के जरिये रियलटाइम में जानकारी हासिल की जा सकती है.
मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?
Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से जल-भुन गए Elon Musk ? दे डाली iPhone बैन करने की धमकी
Moshi AI: मिलिए इस नया ‘मोशी’ एआई से, बिना इंटरनेट भी चुटकियों में देता है जवाब
बड़े सर्च टूल्स को देगा टक्कर
ओपनएआई का नया टूल कंपनी के सबसे बड़े इन्वेस्टर माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंज सर्च (Bing Search) को भी चुनौती देगा. इसके साथ ही, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) और सेमीकंडक्टर बनानेवाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) द्वारा समर्थित सर्च इंजन एआई परप्लेक्सिटी (Perplexity AI) को भी यह टक्कर दे सकता है.
OpenAI के बारे में SearchGPT ने क्या बताया?
सर्चजीपीटी के बारे में ओपनएआई ने कहा है कि नये टूल के लिए यूजर्स साइन-अप कर सकते हैं. ओपनएआई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यूजर के सवाल के जवाब में सर्चजीपीटी एक सोर्स लिंक के साथ संक्षिप्त सर्च रिजल्ट देगा. इसके साथ, यूजर्स उससे जुड़ा अगला सवाल भी पूछ सकेंगे और उन्हें संबंधित जवाब भी मिलेंगे. सर्चजीपीटी टूल फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसे सीमित यूजर्स औरव पब्लिशर्स टेस्ट कर रहे हैं. कंपनी आनेवाले दिनों में सर्च टूल के बेहतर फीचर्स को चैटजीपीटी में इंटीग्रेट करने का उद्देश्य रखती है.
Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के शेयर्स 3 प्रतिशत गिरे
ओपनएआई के एआई बेस्ड सर्च इंजन सर्चजीपीटी के ऐलान के कुछ ही घंटों में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों के भाव 3 प्रतिशत गिर गए. इंटरनेट मार्केट स्टैटिस्टिक्स के जानकारों की मानें, तो सर्च इंजन मार्केट में जून तक 91 प्रतिशत शेयर के साथ गूगल मजबूती के साथ पहले पोजिशन पर कायम था.
Technology Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










