Samsung ला रहा नया बजट वाला स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर कीमत हुई लीक
Published by : Shivani Shah Updated At : 18 Jun 2025 3:57 PM
samsung
Samsung जल्द ही मार्केट में अपना नया बजट वाला फोन Galaxy M36 लॉन्च कर सकती है. इसके डिजाइन से लेकर कीमत लीक हो चुकी है. हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है.
Samsung स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. जल्द ही कंपनी मिड बजट में अपना नया मॉडल लॉन्च करने वाली है. ये नया मॉडल Galaxy M सीरीज में एक नया मॉडल Galaxy M36 लाने वाली है. Samsung अपने इस नए मॉडल को Galaxy M35 के सक्सेसर के तौर पर ला रही है. वहीं, इस नए मॉडल Galaxy M36 की रियर डिजाइन से लेकर फीचर्स और कीमत सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं इसके डिटेल्स.
यह भी पढ़ें: Realme, Vivo को टक्कर देने आ गया iQOO Z10 Lite 5G, सिर्फ ₹9,999 में मिलेगी 6000mAh की बैटरी
Samsung Galaxy M36 कब होगा लॉन्च
Samsung ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy M36 को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर लॉन्च करने वाली है. अमेजन पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है. हालांकि, अब तक इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल सिर्फ Coming Soon पर इस फोन को लिस्ट किया गया है. कीमत कि बात करें तो 20000 रुपये के बजट में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है.
Samsung Galaxy M36 डिजाइन
डिजाइन कि बात करें तो अमजेन पर टीज किए गए पोस्टर से यही पता चल रहा है कि, Samsung अपने इस नए मॉडल को स्लीक डिजाइन के साथ लॉन्च लरने वाली है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर लेफ्ट साइड पर Vertical डिजाइन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Samsung Galaxy M36 संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy M36 में कंपनी अपना इन-हाउस चिपसेट Exynos 1380 दे सकती है. इस नए मॉडल को कंपनी 6GB तक RAM ऑप्शन के साथ ला सकती है. यह One UI 7 पर काम कर सकता है. वहीं, अमेजन पर लाइव पेज पर Galaxy M36 के लिए ‘Monster AIcon‘ लिखा गया है, जिसका मतलब इस मॉडल में यूजर्स को बड़ी बैटरी और AI फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि, अभी इस नए मॉडल के कैमरे, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर मिल रहे ये 5 शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- पैसा वसूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










