Samsung Galaxy A सीरीज का यह स्मार्टफोन हो गया सस्ता, जानें नयी कीमत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Apr 2024 3:25 PM
Samsung Galaxy A15 Price Cut
Samsung Galaxy A15 Price Cut : सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज का किफायती स्मार्टफोन सस्ता हो गया है. कीमतों में कटौती के साथ सैमसंग यूजर्स को बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा.
Samsung Galaxy A15 Price Cut : सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुए अपने एक पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज की कीमत दाम में कमी का ऐलान किया है. सैमसंग के इस फैसले से यूजर्स की बल्ले बल्ले हो गई है. बजट या मिड रेंज सेगमेंट में अगर आप सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी कमी कर दी है. कीमतों में इस कटौती के साथ ही सैमसंग यूजर्स को बैंक डिस्काउंट का भी ऑफर मिलेगा.
सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए एक बढ़िया ऑफर लेकर आयी है. कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए15 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है. कंपनी ने यह फोन बीते साल दिसंबर में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया था. इस फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन पर मिलनेवाले डिस्काउंट के बारे में-
Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर
Samsung Galaxy A15 Price Cut
Samsung ने अपनी Galaxy A15 सीरीज को बाजार में तीन स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया था. इस स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट पर कंपनी ने 1500 रुपये की कटौती कर दी है. Samsung Galaxy A15 का 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी, अब इसे आप केवल 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं. 8GB रैम + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से घटकर सिर्फ 17,999 रुपये हो गई है. 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला ऑप्शन अगर आप खरीदते हैं, तो इसे आप 22,499 रुपये की जगह 20,999 रुपये में ले सकते हैं.
Samsung Galaxy A15 के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है
128GB / 256GB स्टोरेज
6GB / 8GB रैम ऑप्शन
MediaTek Dimensity 6100+ प्रॉसेसर
50MP + 5MP + 2MP मेन और 13MP फ्रंट कैमरा दिया है
5000mAh का पावरफुल बैटरीपैक दिया गया है.
12GB RAM के साथ आए नये Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










