ePaper

डिजाइन या परफॉर्मेंस? Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 में जानें कौन है बेहतर डील

Updated at : 10 Mar 2026 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70

नथिंग फोन 4ए बनाम मोटोरोला एज 70

यहां Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 की कीमत से लेकर डिजाइन, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा तक का पूरा कंपेरिजन दिया गया है. जानिए दोनों मॉडल्स में कौन सा खरीदना अच्छा ऑप्शन है.

विज्ञापन

मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में आजकल डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों ही यूजर्स के लिए काफी अहम हो गए हैं. ऐसे में लगभग एक ही कीमत में लॉन्च हुए Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 ऐसे दो स्मार्टफोन हैं, जो स्टाइल के साथ-साथ बढ़िया फीचर्स और परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन देने का दावा करते हैं. अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले यहां जानिए कि कौन सा फोन ज्यादा बेहतर और वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.

Nothing Phone (4a) और Motorola Edge 70 की कीमत

Nothing Phone (4a) तीन वेरिएंट्स 8GB+128Gb, 8GB+256GB और 12GB+256GB में लॉन्च हुआ है. बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.

वहीं, Motorola Edge 70 सिर्फ एक वेरिएंट 8GB+256GB में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है.

कीमत में भले मोटोरोला एज 70 कम है, लेकिन वेरिएंट ऑपशंस नथिंग फोन 4ए में ज्यादा मिल रहा है. यूजर्स अपने हिसाब से स्टोरेज ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं.

डिजाइन: यूनिक लुक vs स्ट्रॉन्ग बिल्ड

दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन काफी अलग है. Nothing Phone (4a) अपनी ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन और Glyph Bar की वजह से सबसे यूनिक दिखता है. इसमें छोटे-छोटे LED लाइट्स दिए गए हैं, जो कॉल, नोटिफिकेशन और अलर्ट के समय ऑन होते हैं. फोन के फ्लैट एज इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं. इसकी थिकनेस 8.55mm और वजन 204 ग्राम है. फोन IP64 रेटिंग से लैस है, यानी हल्की बारिश और पानी के छींटों से डिस्प्ले सेफ रहेगा.

वहीं, Motorola Edge 70 ज्यादा स्ट्रॉन्ग और प्रीमियम बिल्ड के साथ आता है. यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है, जिससे पानी, धूल और हल्के झटकों कोसे डिस्प्ले ज्यादा सेफ रहेगा. इसकी थिकनेस 5.99mm और वजन 159 ग्राम है. इसमें एल्युमिनियम फ्रेम और फैब्रिक-टेक्सचर बैक पैनल दिया गया है, जिससे फोन पर फिंगरप्रिंट भी कम लगते हैं.

डिस्प्ले: दोनों में लगभग एक जैसा एक्सपीरियंस

दोनों स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और DCI-P3 कलर गैमट दिया गया है. Motorola Edge 70 में pOLED डिस्प्ले है, जबकि Nothing Phone (4a) में AMOLED डिस्प्ले मिलती है. वहीं, Nothing Phone (4a) में 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है, लेकिन HBM ब्राइटनेस दोनों में लगभग एक जैसे हैं. इसके अलावा, ऑडियो के मामले में Nothing Phone (4a) थोड़ा बेहतर लगता है, क्योंकि इसके स्टीरियो स्पीकर्स ज्यादा बैलेंस्ड साउंड देते हैं.

परफॉर्मेंस: दोनों में Snapdragon प्रोसेसर

दोनों फोन में Qualcomm के मिड-रेंज Snapdragon प्रोसेसर दिए गए हैं. Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X RAM को सपोर्ट करता है. वहीं, Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर है और इसमें LPDDR4X RAM दी गई है.

डेली यूज में दोनों फोन स्मूद काम करते हैं, लेकिन Motorola Edge 70 ऐप्स जल्दी ओपन करने और मल्टीटास्किंग में थोड़ा बेहतर साबित होता है.

कैमरा: वर्सेटाइल बनाम ज्यादा डिटेल

Nothing Phone (4a) में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो (3.5x जूम) लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस मॉडल का टेलीफोटो लेंस पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है.

वहीं Motorola Edge 70 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Motorola फोन डे-लाइट, लो-लाइट और सेल्फी में ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है. हालांकि पोर्ट्रेट मोड में यह Nothing से थोड़ा पीछे है.

सॉफ्टवेयर: क्लीन एक्सपीरियंस

Nothing Phone (4a) में Android 16 पर बेस्ड NothingOS 4.1 सॉफ्टवेयर मिलता है. इसका इंटरफेस काफी क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री है. वहीं, Motorola Edge 70 में Hello UI दिया गया है, जो स्टॉक Android जैसा एक्सपीरियंस देता है. इसमें Moto AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे नोटिफिकेशन समरी और स्मार्ट सजेशन.

इसके अलावा, Nothing Phone (4a) 6 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, तो वहीं, Motorola Edge 70 सिर्फ 4 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है.

बैटरी और चार्जिंग

Nothing Phone (4a) में 50W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh बैटरी दी गई है. हालांकि, बॉक्स में फोन के साथ चार्जर नहीं मिलेगा. वहीं, Motorola Edge 70 में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है और इसमें फोन के साथ चार्जर मिलता है.

चार्जिंग के मामले में, Motorola ज्यादा फास्ट है. यह फोन सिर्फ 44 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है, जबकि Nothing फोन को लगभग 71 मिनट लगते हैं.

कौन सा फोन बेहतर?

दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. ऐसे में अगर आपको यूनिक डिजाइन, Glyph लाइट्स और टेलीफोटो कैमरा पसंद है, तो Nothing Phone (4a) अच्छा ऑप्शन है. वहीं, अगर आपको स्ट्रॉन्ग बिल्ड, बेहतर डिटेल वाले कैमरे, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स चाहिए, तो Motorola Edge 70 ज्यादा बेहतर वैल्यू दे सकता है.

यह भी पढ़ें: iQOO 15R vs Poco F7: हाई-एंड गेमिंग के लिए कौन-सा फोन है बेस्ट?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola