BSNL की नींदें उड़ा रहा Jio का डेली 2GB डेटा वाला यह रीचार्ज प्लान, बेनिफिट्स देख आप भी मान जाएंगे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Oct 2024 9:23 AM
Jio Prepaid Recharge Plan 2024
Jio Recharge: यूजर्स काे 84 दिनों वाला रीचार्ज प्लान खास पसंद है. यह मंथली रीचार्ज से सस्ता पड़ता है और इसमें एन्युअल रीचार्ज की तरह ज्यादा पैसे भी नहीं लगाने पड़ते हैं.
Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नये प्लान पेश करती रहती है. पिछले दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने रीचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई (Tariff Hike) थीं, जिसके बाद लोग बीएसएनएल (BSNL) के सस्ते प्लान्स की ओर आकर्षित होकर उसकी ओर शिफ्ट होने लग गए थे.
जियो का 949 रुपये वाला प्लान कितना फायदेमंद?
जियो के प्लान्स महंगे होने के बाद भी कई बेनिफिट्स अपने साथ लेकर आते हैं. इसी सिलसिले में आज हम आपको जियो के एक बेहतरीन प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें यूजर्स को हर रोज 2GB इंटरनेट डेटा मिल जाता है. यह प्लान 949 रुपये की कीमत का है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों वाली है.
डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा
जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी फ्री मिलते हैं.
बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान
BSNL के प्लान के बारे में बात करें, तो बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में भी कमोबेस ऐसा एक प्लान है, जिसकी कीमत 997 रुपये की है. यह प्लान यूजर्स को हर दिन 2GB इंटरनेट और डेली 100 मैसेज फ्री के बेनिफिट्स देता है. 160 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी साथ लेकर आता है.
Jio का धांसू प्लान, एक महीने में देता है 200GB डेटा
Jio Best 5G Plan: Jio का यह प्लान बना BSNL के लिए मुसीबत, कम दाम में देता है Unlimited 5G Internet
Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?
5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










