भारत में कल एंट्री मारेंगे Realme GT 7 सीरीज के तीन धांसू फोन, मिलेगी 7,000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 May 2025 5:06 PM
Realme GT 7T Series
Realme GT 7 Series: रियलमी अपनी नई GT 7 सीरीज को 27 मई को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज के तहत तीन मॉडल GT 7, GT 7T और GT 7 ड्रीम एडिशन पेश किए जाएंगे और ये सभी स्मार्टफोन्स भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे. लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Realme कल यानी 27 मई को पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपनी नई GT 7 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज के तीनों मॉडल Realme GT 7, GT 7T और GT 7 Dream Edition भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे. यह इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से Realme के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. लॉन्च के दौरान ही इन फोन्स की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी साझा किए जाने की उम्मीद है.
हालाकिं रियलमी ने लॉन्च से पहले ही अपने नए डिवाइस के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारियां साझा कर दी हैं, जिससे फैन्स को आने वाले प्रोडक्ट की एक झलक पहले ही मिल गई है. आइए जानते हैं रियलमी के आने वाले GT 7 सीरीज की संभवित फीचर्स और कीमत के बारे में.
Realme GT 7 सीरीज की संभावित कीमत
भारत में रियलमी GT 7 और GT 7T की कीमतों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, GT 7 की कीमत लगभग EUR 799 (करीब ₹77,400) हो सकती है, जबकि GT 7T की कीमत EUR 699 (करीब ₹67,700) होने की संभावना है. इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 27 मई को लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो सकती है. ग्राहक इन्हें रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
Realme GT 7 सीरीज की संभावित फीचर्स
डिस्प्ले
लीक्स के अनुसार, Realme GT 7 और इसके Dream Edition में 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसे Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलेगी. बताया जा रहा है कि ये स्क्रीन 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगी. वहीं, GT 7T मॉडल में भी लगभग इसी तरह का डिस्प्ले होगा, लेकिन इसका साइज थोड़ा बड़ा यानी 6.8 इंच हो सकता है.
यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही iQOO Neo 10 पर मिलने लगी ₹6000 की छूट, साथ में ईयरबड्स भी फ्री, जानिए क्या है डील
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
रीयलमी के आने वाले स्मार्टफोन्स GT 7 और GT 7 ड्रीम एडिशन में दमदार MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है. वहीं, GT 7T मॉडल Dimensity 8400 Max प्रोसेसर पर चल सकता है. तीनों ही डिवाइसेज Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ लॉन्च होंगी.
कैमरा
Realme GT 7 और GT 7 Dream Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर (OIS के साथ), 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा. वहीं GT 7T में Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा. खास बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा.
बैटरी और चार्जिंग
GT 7 और GT 7T दोनों ही स्मार्टफोन्स 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएंगे और इनमें 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जाएगी. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि GT 7 में एक खास “लॉन्ग-लाइफ बैटरी चिप” शामिल होगी, जो ओवरहीटिंग को कम करने और बैटरी की सेहत लंबे समय तक बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह फीचर GT 7T मॉडल में भी दिया जाएगा या नहीं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते धड़ाधड़ एंट्री मारने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










