7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग, धमाल मचाने आ रहा है Realme GT 7T, इस दिन होगा लॉन्च

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :12 May 2025 11:42 PM
विज्ञापन
7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग, धमाल मचाने आ रहा है Realme GT 7T, इस दिन होगा लॉन्च

Realme GT 7T

Realme के चाहने वालों के लिए 27 मई खास दिन होगा, क्योंकि कंपनी अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Realme GT 7 और Realme GT 7T लॉन्च करने जा रही है. दोनों ही फोन एक साथ बाजार में आएंगे.

विज्ञापन

Realme GT 7T Launch: Realme अपने गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी 27 मई को Amazon के जरिए Realme GT 7 और GT 7T लॉन्च करेगी. इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. जहां पहले ही Realme GT 7 की झलक सामने आ चुकी थी, वहीं अब कंपनी ने GT 7T को भी टीज करना शुरू कर दिया है. Amazon की लैंडिंग पेज पर फोन के पीछे के डिजाइन और कलर ऑप्शंस का खुलासा किया गया है. 27 मई को कंपनी GT 7 और GT 7T मॉडलों को लॉन्‍च करने जा रही है.

गौरतलब है कि ये दोनों स्मार्टफोन्स पिछले साल लॉन्च हुए Realme GT 6 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन होंगे. फिलहाल, GT 7T को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य फीचर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं. 

Realme GT 7T की डिजाइन 

यह फोन तीन रंग विकल्पों काला, नीला और पीला में उपलब्ध होगा. खास बात यह है कि पीले रंग वाले वेरिएंट में वर्टिकल स्ट्राइप्स और लीदर फिनिश दी गई है, जबकि काले और नीले वेरिएंट्स में सॉलिड पैटर्न देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े: इंतजार खत्म! भारत में इस दिन लॉन्च होगी Vivo V50 Elite Edition, जानिए क्या है खास

फोन के रियर पैनल पर एक बड़ा स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग शेप फ्लैश शामिल है. इसके अलावा, डिवाइस के नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल्स और सिम कार्ड ट्रे भी मौजूद हैं.

Realme GT 7T की संभावित फीचर्स 

जहां एक ओर रियलमी GT 7 को लेकर लगातार स्पेसिफिकेशन टीज़ किए जा रहे हैं, वहीं GT 7T को लेकर अब तक कंपनी ने चुप्पी साध रखी थी. हालांकि, हाल ही में फोन के गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आने के बाद कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 चिपसेट से लैस होगा और इसमें कम से कम 8GB रैम दी जा सकती है.

इसके अलावा, फोन को TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. साथ ही, GT 7T में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है.

Realme GT 7T की संभावित कीमत  

रियलमी GT 7T की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है. बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. गौरतलब है कि पिछले साल Realme GT 6T की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये थी, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए थी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola