Realme 15 Pro 5G के लॉन्च से पहले सामने आयी बड़ी जानकारी, जानिए कितने में मिलेगा AI वाला फोन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Jul 2025 4:04 PM

विज्ञापन

Realme 15 Pro 5G

Realme 15 Pro 5G इसी हफ्ते लॉन्च होनेवाला है. रियलमी के इस फ्लैगशिप मॉडल का लंबे समय से इंतजार हो रहा है. इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आयी है. जानिए इस दमदार बजट स्मार्टफोन में क्या होगा खास

विज्ञापन

Realme 15 Pro 5G: रियलमी 15 प्रो 5G भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक देने वाला है.लॉन्च से पहले इसकी कीमत और कुछ जबरदस्त फीचर्स सामने आए हैं, जो मिड-रेंज सेगमेंट में इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं. आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में खास बातें

Realme 15 Pro 5G Launch Date

लॉन्च डेट: रिपोर्ट्स के अनुसार Realme 15 Pro 5G भारत में 24 जुलाई को लॉन्च हो सकता है

Realme 15 Pro 5G Price

कीमत: लीक हुई जानकारी के अनुसार फोन का एमआरपी ₹39,999 हो सकता है, जबकि अनुमानित सेल कीमत करीब ₹35,000 होगी.

Realme 15 Pro 5G: फीचर्स की बात करें, तो…

इसमें मिलेगा 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स है.

फोन होगा IP69 रेटेड- यानी पानी और धूल से पूरी सुरक्षा.

जबरदस्त 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा, जिसमें मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

फोन में मिलेगा Snapdragon 7 Gen 4 प्रॉसेसर, जो हाई-परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है

कैमरा की बात करें तो इसमें मिलेगा 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जिससे फोटोग्राफी होगी बिल्कुल प्रो स्टाइल में

इसके साथ मिलेगा AI Edit Genie जैसे स्मार्ट फीचर, जिससे आप आवाज से फोटो एडिट कर सकते हैं.

Realme 15 Pro 5G निश्चित रूप से उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स की तलाश में हैं.

Samsung Galaxy F36 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में लॉन्च हुआ सैमसंग का नया फोन, चेक करें फीचर्स

Oppo K13 5G vs Oppo F27 Pro+ 5G: 20 हजार रुपये की रेंज में कौन किस पर भारी?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola