1000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया बजट फोन, जबरा लुक और गर्दा फीचर्स हैं इसमें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Apr 2024 1:06 PM
Realme 12x 5G : रियलमी के बजट 5जी फोन की स्पेशल सेल चालू हो गई है. इसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है. फोन की खरीद पर कई ऑफर्स भी हैं. आइए जानते हैं-
Realme 12x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है और अब यह फोन स्पेशल सेल के लिए आ चुका है. रियलमी के इस बजट 5जी फोन की स्पेशल सेल शुरू हो गई है. इस फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है. इसके साथ ही, फोन की खरीद पर ग्राहकों को कई तरह के ऑफर भी दिये जा रहे हैं.
सेल बैनर पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार Realme 12x 5G फोन को खरीदने के लिए ICICI बैंक, HDFC कार्ड, SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. यह किफायती 5जी फोन 45W की SuperVOOC चार्जिंग से लैस है. साथ ही, इसमें Dimensity 6100+ 6nm 5G चिपसेट मिलता है.
Also Read: इतनी कम कीमत पर Realme 12X 5G स्मार्टफोन की एंट्री, 5जी बजट किलर है यह फोन
Realme 12X 5G की कीमत की बात करें, तो इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ग्राहक यह फोन ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं.
रियलमी के किफायती 5जी फोन की खासियत के बारे में बात करें, तो Realme 12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. रियलमी 12x 5G कंपनी के Realme UI 5.0 के साथ ऑउट ऑफ ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर काम करता है. रियलमी UI 5.0 कंपनी की कस्टम स्किन है और यह एंड्रॉयड का एक कस्टमाइज वर्जन देती है.
Also Read: Realme 12 5G Series की हो गई एंट्री, नये 5G Smartphone के फीचर्स जानें
Realme 12X 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाती है. पानी और धूल से बचाव के लिए इस डिवाइस को IP54 की रेटिंग मिली हुई है.
कैमरे के मोरचे पर बात करें, तो Realme 12X 5G में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










