Real Life Vicky Donor: 100 से अधिक बच्चों के पापा Telegram CEO ने अब की यह नयी पहल

Updated:
विज्ञापन
Real Life Vicky Donor: 100 से अधिक बच्चों के पापा Telegram CEO ने अब की यह नयी पहल

Telegram CEO Pavel Durov / Social Media X

Real Life Vicky Donor: Telegram के CEO पावेल डुरोव ने एक असामान्य पहल शुरू की है, जिसमें वह अपने स्पर्म का इस्तेमाल करने के लिए इच्छुक महिलाओं को मुफ्त-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट दिला रहे हैं. यह पहल तकनीक और मैसेजिंग की दुनिया से परे एक व्यक्तिगत और सामाजिक कदम के रूप में सामने आई है.

विज्ञापन

Real Life Vicky Donor: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘विक्की डोनर’ में एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसने स्पर्म डोनेट कर कई लोगों को माता-पिता बनने का सुख दिया था. टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव भी अब कुछ वैसा ही काम कर रहे हैं. डुरोव ने अपने स्पर्म का इस्तेमाल करने के इच्छुक महिलाओं को फ्री इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट की पेशकश की है. इससे कई परिवारों की मदद होगी.

असामान्य पहल

टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने एक खास पहल शुरू की है. इसमें वह महिलाओं को अपने स्पर्म का उपयोग करने के लिए फ्री इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट मुहैया करा रहे हैं. इस असामान्य पहल के पीछे पावेल का उद्देश्य बांझपन से जूझ रही महिलाओं और कपल्स की मदद करना है. 

कपल्स की मदद

पावेल डुरोव ने उन महिलाओं को फ्री इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट की पेशकश की है, जो इस प्रक्रिया में उनका स्पर्म इस्तेमाल करने की इच्छुक हैं. यह पहल बांझपन से जूझ रही महिलाओं और कपल्स की मदद करने के लिए की गई है.

पूरा खर्चा उठाएंगे

डुरोव अल्ट्राविट फर्टिलिटी क्लिनिक के साथ साझेदारी में इस प्रक्रिया का पूरा खर्चा उठा रहे हैं. इच्छुक महिलाओं के लिए प्रक्रिया आसान है और उन्हें डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद पात्रता की जांच की जाएगी. इस योजना में भाग लेने के लिए महिलाओं की आयु 37 वर्ष से कम और उनका स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए.

15 वर्षों में बने 100 से अधिक जैविक बच्चों का पिता

पावेल डुरोव इससे पहले यह खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने 15 वर्षों में 100 से अधिक जैविक बच्चों का पिता बनने का अनुभव हासिल किया है. उन्होंने बताया था कि यह सिलसिला स्पर्म डोनेट करने से शुरू हुआ, जब उनके दोस्त ने प्रजनन से जुड़ी समस्याओं की वजह से उनकी मदद मांगी थी. डुरोव ने अपने डीएनए को ओपन-सोर्स करने की योजना बनायी है, ताकि उनके जैविक बच्चे एक-दूसरे को आसानी से पहचान सकें और दुनिया भर में स्पर्म की कमी को दूर करने में योगदान दे सकें.

Who is Pavel Durov: शादी के बिना बन गए 100 से अधिक बच्‍चों के पिता, 12 देशों में फैला है परिवार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Telegram CEO: टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में किए गए गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ये कारण

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola