Who is Pavel Durov: शादी के बिना बन गए 100 से अधिक बच्‍चों के पिता, 12 देशों में फैला है परिवार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Updated:
विज्ञापन
Who is Pavel Durov: शादी के बिना बन गए 100 से अधिक बच्‍चों के पिता, 12 देशों में फैला है परिवार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Telegram CEO Pavel Durov / Social Media X

Telegram CEO Pavel Durov Net Worth: टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हाल ही में उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी कि उनके 12 देशों में 100 से ज्यादा बच्चे हैं. कौन हैं पावेल डुरोव और किनती है उनकी नेटवर्थ. जानिए-

विज्ञापन

Who Is Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार कर लिये गए हैं. उन्हें शनिवार को फ्रांस के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आयी है. रूस में जन्मे पावेल डुरोव टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं. 39 साल के पावेल ने हाल ही में यह कहकर सनसनी मचा दी कि उनके 12 देशों में 100 से ज्यादा बच्चे हैं.

कौन हैं पावेल डुराेव?

पावेल वेलेरिविच डुरोव एक रूसी मूल के बिजनेसमैन हैं. पावेल डुरोव का जन्म रूस के लेनिनग्राद में हुआ था. लेकिन उन्होंने अपने बचपन का अधिकांश हिस्सा इटली के ट्यूरिन में बिताया, जहां उनके पिता काम करते थे. 39 साल के पावेल टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं. उन्होंने इसे साल 2013 में लॉन्च किया और कंपनी के आंकड़ों की मानें, तो आज की तारीख में दुनियाभर इसके 90 करोड़ यूजर्स हैं. टेलीग्राम एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है. यह व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट की प्रतिद्वंद्वी कंपनी है. फोर्ब्स के अनुसार, पावेल डुरोव की नेट वर्थ लगभग 15.5 बिलियन डॉलर है.

पावेल डुराेव को रूस क्यों छोड़ना पड़ा?

पावेल डुरोव को 2014 में रूस छोड़ना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी वजह थी उस समय का सरकारी दबाव, जिसमें उन्हें उनके दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीकॉन्टैक्ट (VKontakte) पर विपक्षी पार्टियों के समुदायों पर एक्शन लेने के लिए कहा था. पावेल ने इसे मानने से इनकार कर दिया. रूस और फ्रांस की मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, डुरोव 2021 में फ्रांस के नागरिक बन गए थे. वहीं, उनका टेलीग्राम 2017 में दुबई से ऑपरेट किया जा रहा है. टेलीग्राम का प्रभाव रूस, यूक्रेन और पुराने USSR में है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण मैसेजिंग प्लैटफॉर्म बना हुआ है. कीव और मॉस्को के अधिकारियों के लिए यह जरूरी ऐप साबित हो रहा है. कुछ एक्सपर्ट्स ने तो इसे वर्चुअल बैटलफील्ड तक बता दिया है.

शादी के बिना 100 बच्चों के पिता कैसे बने पावेल?

टेलीग्राम के फाउंडर ने अपने एक टेलीग्राम पोस्ट के जरिये यह खुलासा किया कि वह एक या दो नहीं, बल्कि 100 बच्चों के पिता हैं. टेलीग्राम चैनल पर 11.2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले डुरोव ने पिछले दिनों अपने पोस्ट में लिखा- मुझे अभी पता चला कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं. यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे संभव है जिसने कभी शादी नहीं की और अकेले रहना पसंद करता है. उन्होंने पोस्ट में इतने बच्चों के पिता बनने के पीछे की कहानी भी शेयर की. पावेल के अनुसार, यह उनके स्पर्म डोनेशन से संभव हुआ है, जिसकी शुरुआत 15 साल पहले हुई थी.

स्पर्म डोनर कैसे बने पावेल डुरोव?

पावेल डुरोव ने अपनी पोस्ट में बताया है कि 15 साल पहले उनके एक दोस्त को बच्चा पैदा करने में मुश्किल हो रही थी और उस दोस्त ने उनसे स्पर्म डोनेट करने की गुजारिश की. स्पर्म डोनेट करने के लिए क्लिनिक जाने पर उन्हें बताया गया कि उनका स्पर्म अच्छी क्वालिटी का है, और वह इससे अपने दोस्त की मदद कर सकते हैं. पावेल ने बताया कि पहले उन्होंने इसे एक मजाक के रूप में लिया था और इस पर हंसे थे, फिर बाद में उन्हें इस चीज की गंभीरता के बारे में बता चला. पावेल ने अपनी टेलीग्राम पोस्ट में आगे लिखा है- उन्हें बताया गया कि उच्च गुणवत्ता वाले डोनर बहुत कम मिलते हैं आजकल, ऐसे में उनका नागरिक कर्तव्य था कि वे अधिक स्‍पर्म डोनेट करें, ताकि गुमनाम रूप से अधिक से अधिक कपल्स की मदद कर सकें.

Telegram के CEO पावेल डुरोव हैं 100 बच्चों के पिता, जानें कैसे हुआ ये संभव

Telegram में आया यह खास फीचर, क्रिएटर्स के लिए ऐप से पैसा कमाना हुआ आसान, जानें तरीका

Telegram में AI का मिलेगा मजा, ऐप में Microsoft का जुड़ गया ये AI टूल

Telegram CEO: टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में किए गए गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ये कारण

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

पावेल वेलेरिविच डुरोव एक रूसी मूल के बिजनेसमैन हैं. पावेल डुरोव का जन्म रूस के लेनिनग्राद में हुआ था. लेकिन उन्होंने अपने बचपन का अधिकांश हिस्सा इटली के ट्यूरिन में बिताया, जहां उनके पिता काम करते थे. 39 साल के पावेल टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं. उन्होंने इसे साल 2013 में लॉन्च किया और कंपनी के आंकड़ों की मानें, तो आज की तारीख में दुनियाभर इसके 90 करोड़ यूजर्स हैं. टेलीग्राम एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है. यह व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट की प्रतिद्वंद्वी कंपनी है. फोर्ब्स के अनुसार, पावेल डुरोव की नेट वर्थ लगभग 15.5 बिलियन डॉलर है.