Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया पर फूड डिलीवरी ऐप ने ली चुटकी, India’s Lost Talent के साथ पेश किया विज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Food Delivery App Jabs Ranveer Allahbadia Controversy

Food Delivery App Jabs Ranveer Allahbadia Controversy / X

Food Delivery App Jabs Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों खबरों में छाये हुए हैं. यूट्यूबर ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसे लेकर बवाल मच गया. इस बीच एक फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में कमेंट के बाद से रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना लगातार कंट्रोवर्सी में उलझे हुए हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और नेता भी शो में हुए कमेंट पर नाराजगी जता रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स तक यही मुद्दा छाया हुआ है. इस बीच एक फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए अपना विज्ञापन कर डाला.

एक फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना पर निशाना साधा है, जो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो की टिप्पणियों और कंटेंट को लेकर विवादों में घिर गए हैं.

मैजिकपिन, जो खुद को “भारत का तीसरा सबसे बड़ा फूड डिलीवरी ऐप” बताता है, ने एक सड़क पर विज्ञापन (होर्डिंग) लगाया, जिस पर लिखा था, “इंडियाज लॉस्ट टैलेंट. कॉमेडी की लिमिट होनी चाहिए, पर डिस्काउंट्स की नहीं.” विज्ञापन में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पैनलिस्ट्स जैसे दिखने वाले एनिमेटेड किरदारों को हंसते हुए दिखाया गया.

मैजिकपिन ने इस विज्ञापन की तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, “क्या हम कॉमेडी में वापस जादू ला सकते हैं?” साथ ही हैशटैग्स में “स्टैंडअप कॉमेडी” और “इंडिया” जोड़ा. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया.

एक यूजर ने कमेंट किया, “कॉमेडियन को इस तरह के ह्यूमर की जरूरत है!” किसी ने लिखा, “समय की मांग है.” एक अन्य ने कहा, “यह बहुत बढ़िया था.”

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी जाना जाता है, ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर कुछ टिप्पणियां कीं, जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना झेलनी पड़ी. आलोचना बढ़ने के बाद सोमवार को रणवीर अल्लाहबदिया ने माफी मांगी. हालांकि, उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का भी नाम शामिल है.

पुलिस-कोर्ट से संसद तक कार्रवाई की तैयारी

महाराष्ट्र साइबर सेल ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के खिलाफ केस दर्ज किया है और शो से जुड़े 30 से 40 लोगों के खिलाफ आरोप तय किये हैं. सभी संबंधित लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. मुंबई पुलिस ने भी जांच के तहत रणवीर अल्लाहाबदिया के घर का दौरा किया.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर अल्लाहाबदिया, समय रैना और अन्य लोगों को तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए तलब किया है. इस मामले में सुनवाई 17 फरवरी को होनी है. सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय पैनल भी यूट्यूबर-पॉडकास्टर को तलब करने पर विचार कर रहा है.

असम में रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने पुष्टि की कि वे मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं. नोटिस और समन “उचित समय पर” जारी किये जाएंगे.

यह विवाद अब संसद तक पहुंच गया है. शिव सेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे को उठाएंगी और रणवीर अल्लाहाबदिया की टिप्पणियों को “कॉमेडी के नाम पर अभद्र भाषा” बताया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जो भी शालीनता की सीमा पार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुंबई के दो वकीलों ने पहले ही रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का वह एपिसोड, जिसमें अश्लील टिप्पणियां की गई थीं, यूट्यूब से हटा दिया गया है.

India’s Got Latent क्या है और इस मंच से रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ने क्या और कैसे मचाया बवाल?

Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इतना कांड करने के बाद ये पता चला कि ये भी चुराया हुआ था दूसरी जगह से’

WATCH: दिल्ली की ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, अपनी ही बारात का दौड़कर किया पीछा, देखिए Viral Video

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola