India’s Got Latent क्या है और इस मंच से रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ने क्या और कैसे मचाया बवाल?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Feb 2025 7:54 PM

विज्ञापन

Indias Got Latent Controversy: Ranveer Allahbadia, Samay Raina and Apoorva Makhija

India’s Got Latent | Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाले रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा चर्चा में हैं. आइए डीटेल से जानते हैं शो और पूरे मामले के बारे में-

विज्ञापन

India’s Got Latent & Ranveer Allahbadia Controversy: सोशल मीडिया के कंटेंट क्रिएटर समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (Indias Got Latent) में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हाल ही में चर्चा में आये. समय रैना के शो में मेहमान बनकर पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से विवादित सवाल किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विवाद बढ़ता देख रणवीर ने माफी मांगी और यूट्यूब ने भी वीडियो हटा दिया है. हालांकि, इस मुद्दे को लेकर विरोध और आलोचना लगातार बढ़ती जा रही है और मामला संसद तक पहुंच चुका है. इस घटना के बाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को बंद करने की मांग उठ रही है और रणवीर पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है.

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत लगे आरोप

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अन्य कलाकारों के खिलाफ अश्लील सामग्री बनाने और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो पर उसे प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह दोनों के खिलाफ दूसरी एफआईआर है, पहली असम पुलिस ने सोमवार को दर्ज की थी. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत आरोप लगाये हैं. शो के दौरान अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस कंट्रोवर्सी के बीच चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस शो के बारे में, सारा मामला क्या है  और अब तक इसमें क्या-क्या हुआ.

क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो?

सबसे पहले बात करते हैं इंडियाज गॉट लेटेंट शो के बारे में. यह शो समय रैना का है. वह एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और इस शो के होस्ट हैं. यह शो यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाता है. यह एक कॉमेडी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट को 90 सेकेंड के अंदर में अपना टैलेंट दिखाना होता है. खास बात यह है कि इस शो में कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस के बाद अपने को स्कोर करते हैं. जिस कंटेस्टेंट का स्कोर जूरी के स्कोर से मेल खा जाता है, वह शो को जीत जाता है. यह शो पेड फॉर्मैट में है, यानी इसके एपिसोड्स देखने के लिए पैसे चुकाने होते हैं.

कब, कैसे और क्यों शुरू हुआ विवाद?

इंडियाज गॉट लेटेंट शो के विवाद पर बात करें, तो हाल ही में स्ट्रीम हुए इसके एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा ने शिरकत की थी. शो में एक कंटेस्टेंट से उसकी परफॉर्मेंस के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछ डाला. इस पर बवाल हो गया. रणवीर यहीं नहीं रुकते. एक फीमेल कंटेस्टेंट को अशोभनीय ऑफर भी दे देते हैं. यही नहीं, शो के जजेज में मौजूद एकमात्र महिला अपूर्वा मखीजा भी अश्लील कमेंट करती हैं. सोशल मीडिया पर इस शो के वीडियो क्लिप्स को शेयर करते हुए लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इंडियाज गॉट लेटेंट शो के वीडियोज सामने आने के बाद शो के साथ-साथ इसकी ज्यूरी भी विवादों में आ गई है. अब इसे बंद करने की मांग उठी है.

अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो के खिलाफ केस दर्ज किया है और शो से जुड़े 30-40 लोगों के खिलाफ आरोप तय किये हैं. सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं. मुंबई पुलिस रणवीर अल्लाहबादिया के घर भी गई. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए रणवीर, समय रैना और अन्य को तलब किया है और इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी. असम में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और गुवाहाटी पुलिस मुंबई पुलिस से संपर्क में है. यह विवाद संसद तक पहुंच चुका है, जहां शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रणवीर की टिप्पणियों को कॉमेडी के नाम पर अभद्र भाषा कहा. महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शालीनता की सीमा पार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. यूट्यूब ने विवादित एपिसोड हटा लिया है.

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया पर फूड डिलीवरी ऐप ने ली चुटकी, India’s Lost Talent के साथ पेश किया विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इतना कांड करने के बाद ये पता चला कि ये भी चुराया हुआ था दूसरी जगह से’

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola