Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers: रामनवमी को बनाएं खास, शेयर करें ये खास कोट्स, संदेश, स्टेटस

Updated:
विज्ञापन
Ram Navami Shayari 2025

Ram Navami Shayari 2025

Ram Navami Wishes : राम नवमी का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. आप भी शुभ रामनवमी के इन मनमोहक व्हाट्सऐप स्टिकर्स, एचडी इमेजेज, वॉलपेपर्स, जीआईएफ विशेज, ग्रीटिंग्स के जरिये शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers : राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व हिंदू धर्म के प्रिय और एक प्रमुख त्योहार में से एक है. भारत और विश्व के कई हिंदू धर्मावलंबी यह पर्व धूमधाम से मनाते हैं. इस अवसर पर, सभी लोग सत्य, न्याय और धर्म के प्रतीक भगवान राम के जन्म की खुशी और आशीर्वाद को एक-दूसरे से साझा करते हैं. इस पावन अवसर पर लोग मंदिरों में भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं, भजन गाते और सुनते हैं और प्रसाद पाते हैं. राम नवमी के अवसर पर व्हाट्सऐप संदेश, स्टेटस, फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शुभकामनाएं भी साझा की जाती हैं. हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ प्रेरक संदेश, कोट्स, इमेजेज और स्टेटस, जिन्हें आप अपनों के बीच शेयर कर सकते हैं.

Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers Wishes : स्टिकर्स से ऐसे भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं

जिन्हें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, उस पर्सनल चैट या ग्रुप चैट पर नेविगेट करें
यहां से आप इमोजी सेक्शन और स्टिकर टैब पर जाएं

यहां आपको कई स्टिकर पैक दिखाई देंगे. इनमें से रामनवमी या राम लिखकर सर्च करें
यहां आपके सामने रामनवमी से जुड़े स्टिकर पैक ओपन हो जाएंगे

स्टिकर पैक खोलने के लिए स्टिकर पैक हेडर पर टैप करना है

और आप कौन सा स्टिकर भेजना चाहते हैं, यह सेलेक्ट करने के लिए स्क्रॉल करें
अपने पसंदीदा स्टिकर पर टैप करें और सेंड कर देना है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में श्री रामलला का सूर्य तिलक प्रभात खबर पर लाइव देखने के लिए क्लिक करें

राम नवमी पर शुभकामना संदेश

भजु दीनबंधु दिनेश दानव दैत्यवंश निकन्दनं
रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ नन्दनं…
रामनवमी की शुभकामनाएं

राम आपके जीवन में सुख-समृद्धि लायेंगे
राम आपके जीवन के अंधेरे कोने में ज्ञान के दीप जलाएंगे
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये…
Happy Ram Navami 2024

कर से कर को जोड़कर, करें श्रीराम को प्रणाम
हर पल श्रीराम का ध्यान करें, राम आयेंगे आपके काम
राम नवमी की शुभकामनाएं
Happy Ram Navami 2024

राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, बारंबार प्रणाम है…
आपको और आपके परिवार को
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

7-ayodhya-ram-mandir
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola