Prince of Persia: The Lost Crown मोबाइल पर लॉन्च | ऑफलाइन गेमिंग का नया ऑप्शन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Apr 2025 9:38 AM

विज्ञापन

Prince of Persia Mobile / Ubisoft

Ubisoft ने Prince of Persia: The Lost Crown को Android और iOS पर लॉन्च किया है. जानिए इसके ऑफलाइन फीचर्स, गेमप्ले, कीमत और डिस्काउंट ऑफर की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Ubisoft ने अपना पॉपुलर एक्शन-प्लेटफॉर्मर गेम Prince of Persia: The Lost Crown अब Android और iOS मोबाइल पर भी लॉन्च कर दिया है. पहले यह गेम PC और कंसोल्स पर जनवरी 2024 में आया था, और अब यह ऑफलाइन प्ले एक्सपीरियंस के साथ मोबाइल यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है.

मोबाइल वर्जन में क्या है खास?

  • पूरी तरह ऑफलाइन खेलने की सुविधा
  • 60fps पर स्मूद परफॉर्मेंस (हाई-एंड डिवाइस पर)
  • टच कंट्रोल्स और एक्सटर्नल कंट्रोलर सपोर्ट
  • Customizable टच UI, Auto-potion, Auto-parry और Slow time फीचर्स

इस मोबाइल वर्जन को Ubisoft Da Nang स्टूडियो ने खास तौर पर मोबाइल के लिए डेवलप किया है.

क्या यह गेम फ्री है?

Ubisoft ने गेम को फ्री ट्रायल मोड में लॉन्च किया है. आप शुरुआती लेवल्स फ्री में खेल सकते हैं, और अगर पसंद आए तो फुल वर्जन खरीद सकते हैं.
5 मई 2025 से पहले खरीदने पर मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट.
कीमत Android और iOS स्टोर पर लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: PUBG Mobile 3.7 अपडेट: गोल्डन डायनेस्टी मोड के साथ गेम में आया नया रोमांच, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

स्टोरीलाइन और गेमप्ले

खिलाड़ी को Sargon नाम के योद्धा के रूप में खेलना होता है, जो Mount Qaf की रहस्यमयी दुनिया में Prince Ghassan को बचाने निकलता है.

गेम में:

  • जंपिंग
  • वॉल रनिंग
  • स्पेशल पावर
  • टाइम मैकेनिक्स
  • हथियारों की मदद से मुश्किल स्टेजेस पार करनी होती हैं.

क्यों करें डाउनलोड?

अगर आप ऑफलाइन गेमिंग पसंद करते हैं और एक्शन-एडवेंचर स्टाइल में दिलचस्प स्टोरी ढूंढ रहे हैं, तो Prince of Persia: The Lost Crown आपके लिए परफेक्ट गेम है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola