282 रुपये EMI में घर लाएं POCO का यह तगड़ा 5G फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Dec 2024 10:11 AM
Poco C75 5G Offers
POCO C75 5G की सेल शुरू हो गई है. पोको के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की खरीद पर कई डिस्काउंट भी ऑफर किये जा रहे हैं. इस फोन को आप 282 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं. जानिए कहां मिलेगा यह ऑफर
POCO C75 5G की पहली सेल शुरू हो गई है. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर शानदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. पोको का यह फोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता 5G फोन बताया है. 8,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किये गए POCO C75 5G को आप 282 रुपये EMI में घर ला सकते हैं.
पोको का नया स्मार्टफोन कैसा है?
शाओमी के सब-ब्रांड पोको ने POCO C75 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट में आया है. इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट प्रॉसेसर दिया है. साथ ही यह फोन 8GB तक रैम के साथ आया है. फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है. इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला है.
7999 रुपये है कीमत
POCO C75 5G में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराया है. फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. स्मार्टफोन में 5,160mAh की दमदार बैटरी मिलती है और यह 18W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. POCO C75 5G Android 14 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये रखी गई है.
भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको इंडिया ने भारतीय बाजार में 7,999 रुपये की कीमत वाला पोको C75 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने इस मौके पर कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में हर व्यक्ति के लिए सुलभ और उपयोगी तकनीक प्रदान करना है. उन्होंने कहा, पोको का लक्ष्य हमेशा ऐसी तकनीक पेश करना रहा है जो सभी के लिए सुलभ और उपयोगी हो. इस फोन को तीन कलर ऑप्शंस- एक्वा ब्लिस, ग्रीन और सिल्वर स्टारडस्ट में खरीदा जा सकता है.
Poco M7 Pro 5G: पोको लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स के बारे में जानें सब कुछ
Realme 14X 5G Launch: 15 हजार रुपये में आया रियलमी का वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, जानें खूबियों की डीटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










