7 साल तक पुराना नहीं होगा गूगल का यह फोन, मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता

Updated:
विज्ञापन
pixel-9a-price-cut-features-specs

Pixel 9a की कीमत घटी, फीचर्स अब भी दमदार

Google Pixel 9a अब 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है. लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 49,999 रुपये थी, जो अब घटकर 39,999 रुपये रह गई है. बैंक ऑफर के साथ खरीदारों को अतिरिक्त 2 हजार रुपये की बचत मिलेगी. इसमें 6.3 इंच P-OLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट, डुअल कैमरा और 2032 तक एंड्रॉयड अपडेट्स का वादा है.

विज्ञापन

गूगल ने Pixel 10a की लॉन्चिंग के बाद अपने पिछले मॉडल Pixel 9a की कीमत में भारी कमी कर दी है. लॉन्चिंग के समय 49,999 रुपये में उपलब्ध यह स्मार्टफोन अब 10 हजार रुपये सस्ता होकर 39,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. बैंक ऑफर के साथ खरीदारों को अतिरिक्त 2 हजार रुपये की बचत भी मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 37,999 रुपये तक पहुंच जाती है. कीमत घटने के बाद यह फोन अपने दमदार फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के कारण अब भी एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.

यूजर्स के लिए कीमत में राहत

Pixel 9a की कीमत में कटौती उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत है जो गूगल के प्रीमियम अनुभव को कम बजट में पाना चाहते हैं. बैंक ऑफर के साथ यह फोन अब 37,999 रुपये में मिल सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी प्रतिस्पर्धी बनाता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 मौजूद है, जिससे यह टिकाऊ और स्मूद विजुअल एक्सपीरिएंस ऑफर करता है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Pixel9a में Google Tensor G4 (4nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. भारत में यह 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जो हाई-परफॉर्मेंस और पर्याप्त स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करता है.

कैमरा सेटअप

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48MP और 12MP के सेंसर शामिल हैं.सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. गूगल की कैमरा प्रोसेसिंग इसे फोटोग्राफी के लिए खास बनाती है.

सॉफ्टवेयर सपोर्ट

गूगल ने दावा किया है कि Pixel9a को 7 साल तक मेजर अपडेट्समिलेंगे. यानी 2032 तक इस फोन को एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Galaxy S25 FE, Amazon Sale में हॉट डील

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola