OnePlus Nord 5 के लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरे OnePlus Nord 4 के भाव, जानें नई कीमत

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Jul 2025 8:57 AM

विज्ञापन

OnePlus Nord 4 Discount

लॉन्च के समय OnePlus Nord 4 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये थी (8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए), वहीं 8GB+256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये तय की गई थी. आइए जानते हैं कि छूट के बाद अब इसकी कितनी कीमत रह गई है.

विज्ञापन

OnePlus Nord 4: वनप्लस ने भारत में अपनी नॉर्ड सीरीज के अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 5G की कीमत में कटौती कर दी है. यह प्राइस कट कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स OnePlus Nord 5 और Nord 5 CE से ठीक पहले किया गया है. आपको बता दें कि ये दोनों फोन्स 8 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च होंगे.

ऐसे में ग्राहकों के लिए यह फोन खरीदने का यह एक शानदार मौका बन गया है. लॉन्च के समय OnePlus Nord 4 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये थी (8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए), वहीं 8GB+256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये तय की गई थी. आइए जानते हैं कि छूट के बाद अब इसकी कितनी कीमत रह गई है.

OnePlus Nord 4 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

OnePlus Nord 4 का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर मात्र 26,920 रुपये में उपलब्ध है. यदि आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5% तक यानी लगभग 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है. खास बात यह है कि इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 29,000 रुपये में मिल रहा है, ऐसे में 256GB स्टोरेज वाला यह फोन वाकई शानदार डील है. अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाले किफायती फोन की तलाश में हैं तो यह मौका हाथ से जाने न दें क्योंकि ऐसे ऑफर्स रोज-रोज नहीं आते.

यह भी पढ़ें: भारतीय बाजारों में लॉन्च हुआ Oppo Reno 14 सीरीज, मिलेगा 50MP का कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत

OnePlus Nord 4 की फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मौजूद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल के खिलाफ अच्छी सुरक्षा देता है

यह डिवाइस Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट से लैस है और इसे 12GB तक की LPDDR5X RAM व 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोन Android 14 पर आधारित OxygenOS 14.1 पर चलता है.

कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल पर 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, फोन में 5500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता iPhone और iPad में ‘i’ का मतलब, जान जाएगा तो कहलाएगा स्टीव जॉब्स का सगा वाला

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola