8000mAh बैटरी वाला नया OnePlus N6 लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलेगा फोन

Updated:
विज्ञापन
OnePlus N6 Launched

OnePlus N6 / Image: OnePlus

अगर आप 25 हजार रुपये से कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिले, तो OnePlus का नया OnePlus N6 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

OnePlus ने भारत में अपनी नई N सीरीज के पहले स्मार्टफोन OnePlus N6 को आज लॉन्च कर दिया है. कीमत के मामले में, यह सीरीज Nord लाइनअप से नीचे रखी गई है और खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कम कीमत में बेहतर बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं. यहां जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

OnePlus N6 की कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 22,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 24,999 रुपये

इस मॉडल की सेल 4 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी. इसे Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी Prime Day पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं.

OnePlus N6 में मिलेगा LCD डिस्प्ले

OnePlus N6 में 6.75-इंच HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. फोन में पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है. डिवाइस को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश किया गया है. इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा.

OnePlus N6 में मिलेगा MediaTek प्रोसेसर

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

OnePlus N6 में 10x डिजिटल जूम सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए, OnePlus N6 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन 1080p 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसमें Dual-View Video Mode भी दिया गया है, जिससे फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.

OnePlus N6 में दमदार बैटरी

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकती है. फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. कंपनी का कहना है कि 1,600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी बैटरी अपनी करीब 80% क्षमता बनाए रखेगी.

मिलेंगे 2 बड़े अपडेट

OnePlus N6 Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. कंपनी इस फोन के लिए 2 बड़े Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

क्या OnePlus N6 खरीदना चाहिए?

अगर आपकी पहली प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस है, तो OnePlus N6 अपने प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है. हालांकि, जिन यूजर्स को अल्ट्रा-हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले या मल्टी-कैमरा सेटअप चाहिए, वे अन्य ऑपशंस पर भी नजर डाल सकते हैं. यानी 23 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में OnePlus N6 एक वैल्यू-फॉर-मनी 5G स्मार्टफोन ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: ₹22999 में Samsung का नया फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 6 साल तक Android अपडेट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola