OnePlus 12: लॉन्च से पहले आयी वनप्लस के नये स्मार्टफोन की डीटेल्स, डिजाइन में यह चीज होगी खास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2023 2:24 PM
OnePlus 12 को 5 दिसंबर को चीन में पेश करने जा रहा है. एक-एक करके फोन के टीजर जारी कर कंपनी इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दे रही है. खबर है कि वनप्लस जनवरी में अपने नये फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च करेगी.
OnePlus 12 Launch Design Specifications Details : वनप्लस के नया स्मार्टफोन वनप्लस 12 अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह साफ कर दिया है कि OnePlus 12 स्मार्टफोन को 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. वनप्लस 12 में क्या खास होगा, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. OnePlus 12 को लेकर कुछ ऑफिशियल टीजर्स भी सामने आये हैं. इनसे वनप्लस के आगामी फोन के फीचर्स और डिजाइन को लेकर थोड़ी-बहुत हिंट मिली है.
OnePlus 12 जनवरी में होगा भारत में लॉन्च
सबसे पहले आपको बता दें कि वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 12 को 5 दिसंबर को चीन में पेश करने जा रहा है. एक-एक करके फोन के टीजर जारी कर कंपनी इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दे रही है. खबर है कि वनप्लस जनवरी में अपने नये फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC का सपोर्ट दिया जा सकता है.
Also Read: OnePlus 11R से लेकर iQOO 11, 50 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
स्मार्टफोन का 360 डिग्री व्यू
वनप्लस के नये मोबाइल फोन के लॉन्च से पहले इसकी तस्वीरें और रेंडर्स इंटरनेट पर आ चुके हैं. इन रेंडर्स के अनुसार यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शंस में आयेगा. एक्स पर टिपस्टर अभिषेक ने वनप्लस 12 के कुछ पिक्चर्स शेयर किये हैं. इसके साथ ही, स्मार्टफोन का 360 डिग्री व्यू भी शेयर किया गया है. यह लेटेस्ट मोबाइल फोन ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा. लीक्स की मानें, तो स्मार्टफोन में वनप्लस 11 की ही तरह इसमें भी राउंड मॉड्यूल में कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा फोन के दाहिनी ओर वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर स्विच मिलेगा.
नयी जगह पर अलर्ट स्लाइडर
वनप्लस 12 के डिजाइन में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, वह है इसके अलर्ट स्लाइडर की पोजीशनिंग. नये मॉडल में अलर्ट स्लाइडर को फोन के बायीं ओर दिया गया है. यह वनप्लस को गेमिंग के दौरान एक एडवांस्ड एंटेना परफॉर्मेंस के लिए नये डिवाइस पर एक नया इंटीग्रेटेड एंटीना और अलर्ट स्लाइडर सॉल्यूशन पेश करता है. वनप्लस 11 के उलट, अलर्ट स्लाइडर को फोन की विपरीत दिशा में ट्रांसफर करके, वनप्लस 12 पर बेहतर गेमिंग एंटेना लगाया जा सकता है.
Also Read: Samsung से लेकर OnePlus तक, 20000 रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
वनप्लस 12 की कीमत कितनी होगी?
वनप्लस 12 स्मार्टफोन चीन में अगले महीने 5 दिसंबर को लॉन्च होगा, वहीं भारत में यह जनवरी में एंट्री लेगा. कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Oneplus 11 को 54,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. इस तरह देखें तो Oneplus 12 नये फीचर्स के साथ आयेगा और इस तरह देखें तो नये फोन की कीमत 60,000 के आस-पास हो सकती है. चर्चा है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा. वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










