Nothing Lovers के लिए खुशखबरी! स्मार्टफोन से लेकर Earbuds तक सब कुछ मिलेगा सस्ते में

Updated:
विज्ञापन
नथिंग फोन और सीएमफ बड्स

नथिंग फोन और सीएमफ बड्स

Nothing के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! Flipkart GOAT Sale 2026 में Nothing Phone (4a) और इसके स्मार्ट ऑडियो एक्सेसरीज़ पर बंपर छूट मिल रही है. 3 से 9 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में इन डील्स को मिस न करें.

विज्ञापन

अगर आप Nothing का नया स्मार्टफोन या ऑडियो प्रोडक्ट खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है. Flipkart GOAT Sale 2026 के दौरान Nothing ने अपने स्मार्टफोन्स, इयरबड्स, स्मार्टवॉच और चार्जर्स पर आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है. इस सेल में Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिलेगा. वहीं CMF ब्रैंड के कई प्रोडक्ट्स भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा. यह सेल 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी.

Nothing Phone (4a) सीरीज पर मिल रहा बड़ा फायदा

Nothing Phone (4a) खरीदने वाले ग्राहकों को Flipkart GOAT Sale के दौरान यह फोन 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा. अगर ग्राहक एलिजिबल बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उन्हें 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा.

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रॉसेसर, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, नया Glyph Bar, Nothing OS 4.1, AI फीचर्स और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Nothing Phone (4a) Pro में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

Nothing Phone (4a) Pro की शुरुआती कीमत इस सेल में 41,999 रुपये रखी गई है. इस मॉडल पर एलिजिबल बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध रहेगा.

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Glyph Matrix डिजाइन, 140x तक जूम सपोर्ट वाला एडवांस कैमरा सिस्टम और मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है. यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प बन सकता है.

Earbuds, Headphone और Watch पर भी शानदार डील

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Nothing के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट मिल रही है. Nothing Ear (a) को 4,999 रुपये, Nothing Ear को 7,999 रुपये और Nothing Ear (Open) को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Nothing Headphone (1) की कीमत 3 जुलाई से 5 जुलाई तक 16,999 रुपये रहेगी. इसके बाद 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच इसकी कीमत बढ़कर 17,999 रुपये हो जाएगी. अगर आप प्रीमियम ऑडियो डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शुरुआती दिनों में खरीदारी करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

CMF के प्रोडक्ट्स भी कम कीमत में खरीदने का मौका

Nothing के सब-ब्रैंड CMF के कई प्रोडक्ट्स भी सेल में डिस्काउंट पर मिलेंगे. CMF Buds 2+ शुरुआती तीन दिनों तक 2,399 रुपये और बाद में 2,499 रुपये में उपलब्ध होंगे. CMF Buds 2A की कीमत 1,699 रुपये से शुरू होगी, जबकि CMF Buds 2+ को 2,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

इसके अलावा CMF Buds Pro 2 की कीमत 3,399 रुपये और CMF Headphone Pro की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. वहीं CMF Watch Pro 2 शुरुआती तीन दिनों के लिए 3,999 रुपये में मिलेगी, जबकि बाद में इसकी कीमत 4,199 रुपये हो जाएगी. CMF Watch 3 Pro को पूरे सेल पीरियड में 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

चार्जर्स पर भी मिल रही है बचत

सेल के दौरान Nothing और CMF के चार्जर्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. CMF 33W Charger की कीमत 899 रुपये, CMF 65W Charger की कीमत 2,499 रुपये और Nothing 45W Charger की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है. अगर आप नया चार्जर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Amazon Prime Day vs Flipkart GOAT Sale 2026: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, जानिए किस प्लैटफॉर्म पर मिल रही सबसे दमदार डील


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola