Snapdragon 8s Gen 3 और दमदार कैमरा के साथ मिड-रेंज में तहलका मचाने आ रहा Nothing Phone 3

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :17 May 2025 10:51 PM
विज्ञापन
Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 Leaks\X

Nothing Phone 3 की लीक में सामने आये हैं बड़े खुलासे: Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, 5000mAh बैटरी और अपग्रेडेड AI कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए लॉन्च टाइमलाइन और संभावित स्पेसिफिकेशंस

विज्ञापन

टेक वर्ल्ड में हलचल मचाते हुए Nothing Phone 3 की स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक नई लीक सामने आई है. इस बार कंपनी मिड-रेंज मार्केट में तगड़ी टक्कर देने को तैयार है. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट, बेहतर बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Nothing Phone 3 प्रोसेसर: मिलेगा Snapdragon 8s Gen 3 का पावर

खबरों की मानें, तो Nothing Phone 3 में Qualcomm का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है. यह वही प्रोसेसर है जो हाल ही में Poco F6 जैसे हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज में देखा गया है. इसका मतलब, परफॉर्मेंस और गेमिंग में यह फोन पहले से कहीं ज्यादा दमदार होगा.

Nothing Phone 3 कैमरा: AI से लैस हो सकता है कैमरा सिस्टम

लीक में दावा किया गया है कि Nothing Phone 3 के कैमरा सिस्टम में AI फीचर्स और ऑप्टिमाइजेशन को प्रमुखता दी जाएगी. इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.

बैटरी: हो सकता है 5000mAh का बैकअप

बैटरी को लेकर भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि Nothing Phone 3 में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. पिछली जनरेशन के मुकाबले इसमें बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड बेहतर होगी.

Nothing Phone 3 लॉन्च टाइमलाइन और उम्मीदें

Nothing Phone 3 के जून-जुलाई 2025 में लॉन्च होने की संभावना है. कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह लीक इस बात का संकेत देती है कि लॉन्च से पहले मार्केट में काफी चर्चा होने वाली है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola