Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट सेल में 6,099 रुपये में मिल रहा नथिंग का यह धांसू फोन, जानें क्या है खास ऑफर और डील

Updated:
विज्ञापन

Nothing Phone 2 Offers

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट के गोट सेल में नथिंग फोन 2 का 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट 36 प्रतिशत की छूट के साथ 34,999 रुपये में सेल के लिए लाइव है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Flipkart Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बीते 20 जुलाई से G.O.A.T. (Greatest of all time) सेल लाइव चल रहा है और आज यानी 25 तारीख को यह सेल खत्म हो रही है. ऐसे में आज आपके पास आखिरी मौका है नथिंग फोन 2 का 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट सबसे सस्ते कीमत पर खरीदने का. दरअसल, फ्लिपकार्ट के इस गोट सेल में नथिंग फोन 2 का 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट 36 प्रतिशत की छूट के साथ 34,999 रुपये में सेल के लिए लाइव है.

विज्ञापन

6,099 रुपये में मिल रहा नथिंग फोन 2

नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन की ओरिजिनल कीमत 54,999 रुपये है, लेकिन आप फ्लिपकार्ट के गोट सेल में इसे सिर्फ 6,099 रुपये में खरीद सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर आप 34,300 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 6,099 रुपये हो जाती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है.

नथिंग फोन 2 के स्पेसिफ्केशन्स

नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन में मिलने वाले टॉप फीचर्स की बात करें तो इस फोन को पावर देने के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करती है. इस फोन के परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन को सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 32MP का एक सिंगल लेंस मोजूद है.

Flipkart Sale: 5,699 रुपये में खरीदें सैमसंग गैलेक्सी S23 स्मार्टफोन, जानें एक्सचेंज ऑफर औेर डील

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट सेल में पोको के इस 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जान झूम उठेंगे आप

Flipkart Sale: 30 हजार से कम में मिल रहा iPhone 14 Plus, जानें एक्सचेंज ऑफर और डील

Technology Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola