Mukesh Ambani Gift: जियो लायी जियोसाउंडपे सर्विस, Jio Bharat फोन पर फ्री मिलेगा UPI पेमेंट अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Jio Unlimited Offer: इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफर में ग्राहकों को टीवी / मोबाइल पर 90-दिन का मुफ्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4K क्वाॅलिटी में.

Jio Unlimited Offer

Mukesh Ambani Gift: जियो ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जियोभारत फोन के लिए नई जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च की है, जिसके तहत यूजर्स को फ्री में यूपीआई पेमेंट अलर्ट मिलेगा. इस सर्विस का लाभ 5 करोड़ दुकानदारों को भी मिलेगा, जिससे उन्हें पेमेंट ट्रांजैक्शन पर त्वरित सूचना मिलेगी. मुकेश अंबानी के इस कदम से हलचल मच गई है.

विज्ञापन
  • जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के UPI भुगतान का अलर्ट मिलेगा
  • करोड़ों छोटे व्यापारी बचा पाएंगे सालाना 1,500 रुपये तक
  • गणतंत्र दिवस पर होगी जियोसाउंडपे की शुरुआत

जियो, गणतंत्र दिवस पर जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च करेगा. यह सुविधा जियोभारत फोन पर आजीवन फ्री में उपलब्ध होगी. दरअसल जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के यूपीआई भुगतान के अलर्ट मिल सकेंगे. भारत में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है. देश के 5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक, जियोसाउंडपे एक अभूतपूर्व इनोवेशन है. जो हर UPI भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट मैसेज देगा. जिससे छोटे से छोटे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा. मौजूदा छोटे और सूक्ष्म व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए हर महीने करीब 125 रुपये का भुगतान करते हैं. अब यह सर्विस जियोसाउंडपे पर मुफ्त उपलब्ध होने के कारण, जियोभारत फोन इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता सालाना 1,500 रुपये तक बचा पाएंगे.

जियोभारत फोन को करीब साल भर पहले लॉन्च किया गया था और यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन माना जाता है, जिसकी कीमतर मात्र 699 रुपये है. इस तरह, कोई भी व्यापारी नया जियोभारत फोन खरीदकर सिर्फ 6 महीने में फोन की पूरी कीमत वसूल सकता है. भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, जियो ने जियोसाउंडपे पर आधुनिक संगीत वाली वंदे मातरम की धुनें प्रस्तुत की है.

जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करता है. जियोभारत पर मुफ्त जियोसाउंडपे सुविधा और वंदे मातरम के भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ, हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्ट कर रहे हैं.

Jio के सबसे सस्ते रीचार्ज में काफी कुछ बदल गया, TRAI के फैसले का असर

JioCoin: जियो यूजर्स को मिल रहा जियोकॉइन, जानें क्या है Jio Coin और कैसे इसे मुफ्त में पाएं

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola