128GB स्टोरेज और एंड्रॉयड 12 जैसे दमदार फीचर्स के साथ आया Motorola का नया स्मार्टफोन

Moto G42 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
Motorola ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है- Moto G42. मोटो जी42 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिये गए हैं. यह हैंडसेट ब्लू और रोज कलर में उपलब्ध होगा. नये मोटोरोला जी42 के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आइए जानें डीटेल से-
मोटो जी42 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. मोटो जी42 स्मार्टफोन में 6.4 इंच g-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज और ऐस्पेक्ट रेशियो 20:9 है.
मोटोरोला के इस नये फोन में फोटो और वीडियो के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. मोटो जी42 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के साथ आता है. हैंडसेट के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन फीचर भी मिलता है.
Also Read: 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Moto G 82, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी डीटेल
फोन को पावर देने के लिए 20W टर्बोचार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमस सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूत 5, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिये गए हैं. फोन का डाइमेंशन 160.4 x 73.5 x 7.99 मिलीमीटर और वजन 174.5 ग्राम है.
मोटोरोला के मोटो जी42 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये रखी गई है, जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. यह हैंडसेट ग्रे और व्हाइट लिली कलर ऑप्शन में मिलता है. फोन की बिक्री देश में 14 जून से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकेगा.
Display : 6.52 inches
Processor : MediaTek Helio G88
Rear Camera : 50 MP + 8 MP + 2 MP
Front Camera : 16 MP
RAM : 8 GB
Storage : 128 GB
Battery : 5000 mAh
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




