Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: 10000 रुपये से सस्ते दोनों फोन में आपके लिए कौन है बेस्ट?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2025 11:01 AM
Motorola Moto G05 vs Samsung Galaxy F05
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: दोनों फोन्स 10000 रुपये से भी कम कीमत में आते हैं. कीमत और खूबियों के मामले में कौन किसपर पड़ता है भारी? आइए जानें-
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: मोटोरोला ने 2025 का पहला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G05 लॉन्च किया है. कंपनी की G-सीरीज सबसे सफल सीरीजों में से एक रही है. यह न केवल बजट-फ्रेंडली है, बल्कि कई प्रीमियम फीचर्स भी यूजर को देती है. वहीं, सैमसंग ने भी पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किये गए एंट्री-लेवल गैलेक्सी M05 फोन को रीब्रांड कर के इसे भारत में गैलेक्सी F सीरीज के तहत गैलेक्सी F05 स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था. कीमत की बात करें, तो दोनों ही फोन्स 10000 रुपये से भी कम में आते हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि कौन सा फोन हमें वो सारे फीचर्स देता है जिन्हें हम अपने रोजमर्रा के उपयोग में लाते हैं. तो आइए जानते हैं कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए होगा बेस्ट जिन्हें आप जरूर खरीदना चाहेंगे.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: डिस्प्ले
मोटो G05: इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है, जो HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है. यह बड़ा डिस्प्ले बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस ऑफर करता है. खासकर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान.
सैमसंग गैलेक्सी F05: गैलेक्सी F05 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो मोटो G05 की स्क्रीन साइज से थोड़ा बड़ा है और काफी अच्छे कलर क्वालिटी ऑफर करता है.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: कैमरा
मोटो G05: इसमें हमें 50 मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा है, जो कि इस प्राइस रेंज में बहुत ही आकर्षक है. यह कैमरा उच्च-गुणवत्ता की तस्वीरें लेने में सक्षम है, खासकर दिन के समय. साथ ही में हमें 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है.
सैमसंग गैलेक्सी F05: इसमें हमें ड्यूल कैमरा का सेटअप देखने को मिलता है, 50 मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा है, जो काफी अच्छे शॉट्स देता है, लेकिन मोटो G05 के मुकाबले इसकी पिक्सल क्षमता कम है. इसमें एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. इसमें भी हमें 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: प्रॉसेसर और परफॉर्मेंस
मोटो G05: इस फोन में MediaTek Dimensity Helio G81 प्रॉसेसर है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है और रोजमर्रा के कार्यों और गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है. इस प्रॉसेसर का इस्तेमाल स्मार्टफोन को तेज और स्मूथ बनाता है.
सैमसंग गैलेक्सी F05: इसमें MediaTek Helio G85 प्रॉसेसर है, जो सामान्य कार्यों और गेमिंग के लिए उपयुक्त है.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: बैटरी
मोटो G05: इसमें 5,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ सुनिश्चित करती है. साथ ही, इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो जल्दी चार्ज होने में मदद करता है.
सैमसंग गैलेक्सी F05: इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो मोटो G05 से थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी पूरे दिन का बैकअप ऑफर करती है. इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
मोटो G05: यह एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जो नयी और क्लीन इंटरफेस के साथ आता है. इसमें अतिरिक्त फीचर्स जैसे ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिये गए हैं.
सैमसंग गैलेक्सी F05: यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित One UI 5.0 पर चलता है, जो सैमसंग के अनुकूलित फीचर्स और इंटरफेस के साथ आता है. इसमें फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा विकल्प है.
Moto G05 vs Samsung Galaxy F05: कीमत
मोटो G05: इसकी कीमत ₹6,999 रखी गई है, जो इसे एक बहुत आकर्षक बजट स्मार्टफोन बनाती है.
सैमसंग गैलेक्सी F05: इसकी कीमत ₹7,499 है, जो मोटो G05 के मुकाबले थोड़ी अधिक है.
15 हजार से कम में मिलते हैं ये टॉप 5 बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स, एक-एक कर देख लें इनके फीचर्स
Best Smartphone Under Rs 25000: मिड-बजट में मिलेंगे टॉप स्पेसिफिकेशंस, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










