Taylor Swift की लीक हुई डीपफेक तस्वीर पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने ताेड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Jan 2024 11:03 AM

विज्ञापन

Microsoft CEO Satya Nadella on Taylor Swift Deepfake Photos - अमेरिकी मेगास्टार की नकली तस्वीर को हटाये जाने से पहले तक एक्स पर 4.7 करोड़ बार देखा गया था और यह पोस्ट लगभग 17 घंटे तक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव रही थी.

विज्ञापन

Taylor Swift AI Deepfake Photo : हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट की डीपफेक तस्वीर (Taylor Swift Deepfake Video) सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर वायरल होने के बाद से उनके फैंस में मामले को लेकर बड़ी नाराजगी है. माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला ने भी AI की मदद से बनायी गई टेलर स्विफ्ट की नकली तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी मेगास्टार की नकली तस्वीर को हटाये जाने से पहले तक एक्स पर 4.7 करोड़ बार देखा गया था और यह पोस्ट लगभग 17 घंटे तक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव रही थी.

सत्या नडेला ने क्या कहा?

सत्या नडेला ने एक इंटरव्यू के दौरान टेलर स्विफ्ट की AI से बनी नकली तस्वीर के प्रसार को चिंताजनक और भयानक बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट की नकली तस्वीर को एक ऐसे टेलीग्राम ग्रुप में पाया गया था, जिसके मेंबर्स नकली तस्वीरों को बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इमेज डिजाइनर का इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं. हालांकि, यह बता देना सही होगा कि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकी है कि टेलर स्विफ्ट की यह तस्वीर किस AI टूल की मदद से बनायी गई है.

Also Read: Celebrity AI Scam वाले 1,000 से अधिक वीडियो YouTube ने हटाये, Deepfake से लोगों की आंखों में झोंक रहे थे धूल

एक्स की नीतियाें पर उठे सवाल

जानकारों की मानें, तो एक्स दुनिया में अश्लील कंटेंट के लिए सबसे बड़े प्लैटफाॅर्म्स में से एक है, क्योंकि नग्नता पर इसकी नीतियां मेटा के फेसबुक या इंस्टाग्राम की तुलना में कमजोर हैं. एक्स ने एक बयान में कहा, एक्स पर गैर-सहमति वाली नग्न तस्वीरों को पोस्ट करना सख्त वर्जित है और ऐसे कंटेंट के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस की नीति है. एक स्टडी में यह पाया गया है कि इंटरनेट पर मौजूद 50 प्रतिशत से अधिक डीपफेक वीडियो अश्लील प्रकृति के हैं.

रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना, आलिया भी हुईं शिकार

टेलर स्विफ्ट से पहले आलिया भट्ट, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, काजोल और कैटरीना कैफ के भी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर सामने आ चुके हैं. आलिया भट्ट के वायरल डीपफेक वीडियो में एक्ट्रेस की तरह दिखनेवाली एक लड़की नीले रंग के फ्लोरल कोऑर्ड सेट में नजर आयी. यह लड़की कैमरे की ओर अश्लील इशारे करती दिखाई दी. रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो में एक लड़की रिवीलिंग कपड़े पहनकर लिफ्ट में प्रवेश करती दिखाई दी.

वहीं, काजोल से जुड़ी क्लिप में एक महिला अपने शरीर पर काजोल का चेहरा बनाकर कैमरे पर कपड़े बदलती नजर आयी. कैटरीना कैफ के मामले में उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ से एक्ट्रेस की बदली हुई फोटो ऑनलाइन सामने आयी. जहां असल तस्वीर में बॉलीवुड स्टार को टॉवेल पहने एक स्टंटवुमन से लड़ते दिखाया गया, वहीं डीपफेक एडिटेड वर्जन में कैट एक लो-कट सफेद टॉप और मैचिंग बॉटम पहने नजर आयीं. सेलेब्स ने इसे लेकर अपनी चिंता भी जतायी है.

Also Read: Deepfake Explained: क्या होता है डीपफेक, कैसे बचें इससे और फेक वीडियो की कहां करें शिकायत?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola