70 हजार से कम में मिल रहा 200MP कैमरा फोन, Flipkart Republic Day Sale में Vivo X300 पर धांसू छूट

Updated at : 19 Jan 2026 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Vivo X300 Flipkart Deal

वीवो एक्स300 फ्लिपकार्ट डील

Flipkart Republic Day Sale में 200MP कैमरा वाले Vivo X300 पर अच्छी खासी छूट मिल रही है, जिससे आप इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं. जानिए ऑफर डिटेल्स.

विज्ञापन

मार्केट में अब कई सारे 200MP कैमरा वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स आ चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी फोटोग्राफी या रील्स और ब्लॉगिंग के लिए 200MP कैमरा वाला नया फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन सस्ते में तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे Flipkart Republic Day Sale 2026 में Vivo X300 पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं.

70 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं Vivo X300

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में Vivo X300 के 12GB+256GB बेस वेरिएंट पर 10% तक की छूट मिल रही है, जिससे यह मॉडल सेल में 75,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. वहीं, इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट 7,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है. बैंक डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस मॉडल को 68,499 रुपये में खरीद सकते हैं. बैंक डिस्काउंट का फायदा ग्राहक HDFC, AXIS, SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर उठा सकते हैं. साथ ही UPI पेमेंट करने पर भी बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

इसके अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. यानी कि अगर आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज करते हैं, तो एक्सचेंज वैल्यू और बनेक डिस्काउंट के साथ Vivo X300 को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करती है.

वीवो एक्स300 ऑफर डिटेल्स

Vivo X300 में मिलेंगे ये फीचर्स

डिजाइन: Vivo X300 में स्लीक और प्रीमियम डिजाइन मिलेगा. यह हल्का और कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे आप एक हाथ से आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मॉडल को आप Summit Red, Mist Blue और Elite Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. साथ ही इसमें डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे मॉडल का डिस्पले धूल और पानी से सेफ रहेगा.

डिस्पले: Vivo X300 में 120 Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Circular Polarisation 2.0 सपोर्ट के साथ 6.31 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में ZEISS लेन्स और OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है. बैक कैमरे से आप पोर्ट्रेट, वाइड-एंगल शॉट्स के साथ क्रिस्टल क्लियर और डिटेल्ड फोटोग्राफी कर सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत है इसका कैमरा. क्योंकि, इस मॉडल के साथ Zeiss 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी मिलेगा, जो बिना इमेज क्वालिटी को खराब किये लंबी ऑप्टिकल जूम रेंज ऑफर करता है.

परफॉर्मेंस और बैटरी: गेमिंग, मल्टी-टास्किंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए Vivo X300 में MediaTek का लेटेस्ट और पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. साथ ही पावर के लिए, मॉडल में 6040mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 7,499 रुपये में Android स्मार्ट टीवी, Flipkart-Amazon Sale में कमाल का ऑफर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola