Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: सोशल मीडिया पर लगाएं ये खास भक्तिमय स्टेटस
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Feb 2026 8:10 AM
महाशिवरात्री 2026 शुभकामनाएं
Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए यहां शिवरात्रि से जुड़े खास स्टेटस, इमेज और शुभकामना मैसेज दिए गए हैं. इन मैसेज के जरिए आप भगवान शिव की भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा को अपने प्रियजनों तक पहुंचा सकते हैं और पर्व की खुशियों को खास बना सकते हैं.
Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना और भक्ति को समर्पित है. ऐसे में इस खास दिन पर लोग अपने सोशल मीडिया पर शिवरात्रि से जुड़े स्टेटस और इमेज शेयर करते हैं. साथ ही अपनों को संदेश के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ खास और अलग स्टेटस लगाना चाहते हैं या अपने अपनों को दिल से जुड़े शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए चुनिंदा और खूबसूरत मैसेज दिए गए हैं, जो आपके अपनों के दिन को और खास बना देंगे.

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं | Mahashivratri Wishes in Hindi
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करे,
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
हर हर महादेव!
भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,
हर संकट दूर हो और सफलता आपके कदम चूमे.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
शुभ महाशिवरात्रि.

भगवान शिव आपकी सभी परेशानियां दूर करें
जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें,
महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.
शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,
खुशियों की हो आपकी गंगा बहती,
महादेव की कृपा से जीवन आपका सदा महकता रहे,
महाशिवरात्रि मंगलमय हो.
शिव की महिमा अपार है,
शिव करते सबका उद्धार है,
जो भी सच्चे मन से पुकारे,
उसका बेड़ा पार है.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
जीवन में हर खुशी और प्यार मिले आपको,
महादेव की कृपा से हर सपना पूरा हो आपका.
शुभ महाशिवरात्रि.

शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव ही जीवन का सार हैं,
महादेव की कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो,
हर हर महादेव.
भक्ति में है शक्ति, शिव में है मुक्ति,
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर,
आपका जीवन खुशियों से भर जाए.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
काल भी उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का,
महादेव की कृपा सदा बनी रहे आप पर.
शुभ महाशिवरात्रि.
व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए महाशिवरात्रि पर खास स्टेटस | Happy Mahashivratri Status for WhatsApp, Instagram and Facebook
- भोलेनाथ आपकी हर इच्छा पूरी करें, जीवन में सुख-शांति और समृद्धि दें. हर हर महादेव.
- शिव की भक्ति से मिले शक्ति, जीवन में आए खुशियों की वृद्धि. ॐ नमः शिवाय.
- जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे जरूर कुछ मिलता है. Happy Mahashivratri.
- शिव की महिमा अपार है, शिव करते सबका उद्धार है. महाशिवरात्रि मंगलमय हो.

- भोले बाबा की कृपा से आपका जीवन खुशहाल हो. ॐ नमः शिवाय.
- महाकाल का आशीर्वाद आपके साथ रहे, हर दिन नई खुशियों की शुरुआत रहे, हर हर महादेव.
- शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं, शिव ही जीवन का आधार हैं. हर हर महादेव.
- इस पावन रात में भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको, महाशिवरात्रि मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्री पर महादेव के 1008 नामों का जाप होगा कल्याणकारी सिद्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










