JioHotstar ने बदले सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें Mobile, Super और Premium टियर की नई कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Jan 2026 6:20 PM
JioHotstar के नए प्लान्स
JioHotstar 28 जनवरी 2026 से अपने नए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रहा है. इसकी कीमत मोबाइल प्लान के लिए 79 रुपये से शुरू होगी. मोबाइल, सुपर और प्रीमियम तीनों के लिए मंथली, क्वार्टरली और एनुअल प्लान होंगे. नए यूजर्स को सुपर और प्रीमियम प्लान में हॉलीवुड कंटेंट भी मिलेगा.
सोमवार 19 जनवरी को JioHotstar ने बताया कि उसने अपने Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इतना ही नहीं अब हर कैटेगरी में मंथली प्लान भी कंपनी ने पेश कर दिए हैं. ये नए प्लान 28 जनवरी 2026 से लागू होंगे. नई कीमतों के बाद हाई-एंड यूजर्स के लिए तिमाही और सालाना प्लान थोड़े महंगे हो गए हैं. वहीं, मोबाइल पर देखने वालों के लिए कंपनी ने ₹79 से शुरू होने वाला सस्ता मंथली प्लान भी ऐड कर दिया है.
कंपनी का कहना है कि ये बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि अब लोग कंटेंट देखने का तरीका बदल रहे हैं. ज्यादा लोग स्मार्ट टीवी और कई डिवाइसेज पर कंटेंट देख रहे हैं. पिछले एक साल में बड़े स्क्रीन पर देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है, इसी को ध्यान में रखते हुए कीमतों में ये बदलाव किया गया है.
Super और Premium सब्सक्राइबर्स देने पड़ेंगे अब ज्यादा पैसे
मोबाइल यूजर्स के लिए तिमाही और सालाना कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन Super और Premium सब्सक्राइबर्स को लंबे समय वाले प्लान अब महंगे पड़ेंगे. Premium का सालाना प्लान ₹1,499 से बढ़कर ₹2,199 हो गया है, जबकि Super का सालाना प्लान ₹899 से ₹1,099 कर दिया गया है. इन दोनों के तिमाही प्लान की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं.
साथ ही, JioHotstar ने अब सभी कैटेगरी में मंथली प्लान भी जोड़ दिए हैं, जिससे पहली बार इस्तेमाल करने वालों या थोड़े समय के लिए सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ज्यादा आसानी और ऑप्शन मिल जाएंगे.
मोबाइल यूजर्स को हॉलीवुड कंटेंट देखने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे
अब नए यूजर्स के लिए Hollywood कंटेंट सीधे Super और Premium प्लान में ही मिलेगा. वहीं मोबाइल यूजर्स को हॉलीवुड (Hollywood) कंटेंट देखने के लिए अलग से पेड ऐड-ऑन लेना होगा. JioHotstar ने साफ कहा है कि जिन लोगों का सब्सक्रिप्शन पहले से चल रहा है, अगर उनका ऑटो रिन्यूअल (auto-renewal) ऑन है तो उनकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी. प्लेटफॉर्म की पहुंच भी काफी बड़ी हो चुकी है. Google Play पर इसके 1 अरब से ज्यादा डाउनलोड हैं और भारत में इसे हर महीने 45 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं.
JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्लान: पुराने बनाम नए टियर
| टियर | प्लान की वैधता | पुरानी कीमत | नई कीमत (28 जनवरी 2026 से) |
|---|---|---|---|
| Mobile | Monthly | Not Available | 79 |
| Mobile | Quarterly | 149 | 149 |
| Mobile | Annual | 499 | 499 |
| Super | Monthly | Not Available | 149 |
| Super | Quarterly | 299 | 349 |
| Super | Annual | 899 | 1099 |
| Premium | Monthly | 299 | 299 |
| Premium | Quarterly | 499 | 699 |
| Premium | Annual | 1499 | 2199 |
यह भी पढ़ें: 349 रुपये में 18 महीने तक फ्री Google Gemini और 2TB गूगल स्टोरेज, Jio के जबरदस्त ऑफर को ऐसे करें क्लेम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










