Jio लायी खास तकनीक, टीवी पर नहीं दिखेंगे अश्लील दृश्य, AI फीचर म्यूट-ब्लर कर देगा ऑडियो-वीडियो

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Nov 2024 5:30 PM

विज्ञापन

Jio AI Technology Blurs Adult Scenes on TV / Unsplash

Jio TV+ स्मार्ट टीवी के लिए एक ऐप है, जो Jio सेट-टॉप बॉक्स के साथ काम करता है. यह ऐप लाइव टीवी चैनल और ओटीटी सर्विसेज, दोनों ऑफर करता है.

विज्ञापन

JioTV Plus Use AI to Blur Adult Scenes and Audio: जियो ने JioTV+ के लिए हाल ही में एक नया AI Sensor फीचर पेश किया है. खास तौर पर यह परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है. इस फीचर का मुख्य उद्देश्य एडल्ट सीन को ब्लर करना और जरूरत पड़ने पर ऑडियो को म्यूट करना है, ताकि यूजर्स बिना किसी अजीब स्थिति का सामना किये अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सकें.

800 से ज्यादा टीवी चैनल और प्रमुख OTT प्लैटफॉर्म्स

JioTV+ स्मार्ट टीवी के लिए एक ऐप है, जो Jio सेट-टॉप बॉक्स के साथ काम करता है. यह ऐप लाइव टीवी चैनल और ओटीटी सर्विसेज, दोनों ऑफर करता है. JioTV+ 800 से ज्यादा टीवी चैनल और प्रमुख OTT प्लैटफॉर्म्स (जैसे Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, Zee5) की सुविधा देता है.

Jio Fiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए फ्री

Jio Fiber और Jio AirFiber सब्सक्राइबर्स के लिए यह ऐप फ्री उपलब्ध है और इसे स्मार्ट टीवी पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. JioTV+ ऐप को हाल ही में PlayStore, Galaxy Store और LG Content Store पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसका लाभ उठा सकें.

जियो फाइबर के प्लान पर सर्विसेज निर्भर

JioTV+ की सर्विसेज जियो फाइबर के प्लान पर निर्भर करती हैं और यह ऐप यूजर्स को एक सुरक्षित और परिवारिक वातावरण में कंटेंट देखने का एक्सपीरिएंस ऑफर करता है.

5000 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रहे Elon Musk, xAI के लिए हिंदी में करना है काम

JIO ने सरकार से की मांग, भारत में रहे भारतीयों का डेटा, आकाश अंबानी का ये है प्लान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola