Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, पीछे लगा है अनोखा नोटिफिकेशन डिस्प्ले, कीमत ₹22,999
Infinix Hot 70 Pro 5G (फोटो: infinixmobiles.in)
Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में ₹22,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. फोन की खासियत रियर पैनल पर दिया गया नोटिफिकेशन क्यूब है, जो कॉल और मैसेज समेत कई अलर्ट दिखाता है.
Infinix ने भारत में अपनी Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. फोन की सबसे खास बात इसके रियर पैनल पर दिया गया नया एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (Active Matrix Cube) फीचर है. यह छोटा सा क्यूब नोटिफिकेशन दिखाने के साथ-साथ कुछ इंटरैक्टिव फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. फोन में 6.76 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Infinix Hot 70 Pro 5G की कीमत
Infinix Hot 70 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की बताई गई यह कीमत इंट्रोडक्टरी प्राइस है और इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी बाजार में उतारा जाएगा.
कलर ऑप्शन की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G को चार रंगों में आप खरीद सकेंगे. इसमें Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green शामिल हैं. फोन की बिक्री Flipkart के अलावा देशभर के रिटेल स्टोर्स से होगी. कंपनी कस्टमर्स को इसे खरीदने के लिए 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी देगी.
ये भी पढ़ें: Vivo T5 5G हुआ लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 2,000 निट्स ब्राइटनेस से है लैस, कीमत ₹34,999 से शुरू
Infinix Hot 70 Pro 5G के फीचर्स
- Infinix Hot 70 Pro 5G में डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट मिलता है और यह XOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है. इसे तीन बड़े OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
- डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.76 इंच का Full HD+ पंच-होल स्क्रीन दिया गया है. इसका 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को काफी स्मूद बनाने का काम करता है, जबकि 240Hz टच सैंपलिंग रेट गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स को बेहतर करता है.
- स्क्रीन की पीक HBM ब्राइटनेस 910 निट्स तक जाती है. आंखों की थकान कम करने के लिए इसमें Eye-Care फीचर भी दिया गया है. इसके अलावा, Motion Sickness Relief फीचर सफर के दौरान फोन यूज करने पर होने वाली मोशन सिकनेस को कम करने में मदद करता है.
- परफॉर्मेंस के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट लगाया गया है.
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इसमें 2X लॉसलेस जूम का सपोर्ट भी दिया है. यानी जूम करने पर फोटो की डिटेल काफी हद तक बरकरार रहने की उम्मीद है.
- इसमें AI Live Photo, AI Eraser और AI Extender जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, एक टैप में वीडियो बनाने के लिए इसमें One-Tap Vlog Mode भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- इस फोन की सबसे खास चीज इसका Active Matrix Cube (AMC) है, जो रियर पैनल पर दिया गया है. फोन को उल्टा यानी स्क्रीन नीचे करके रखने पर भी यह क्यूब कॉल और मैसेज आने, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है.
- इतना ही नहीं, फोन स्टार्ट करने, म्यूजिक चलाने या गेमिंग के दौरान भी AMC पर एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट देखने को मिलते हैं.
- बैटरी की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलता है. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को 10W रिवर्स चार्जिंग के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 10 साल से बना रही ईयरबड्स-स्पीकर्स, अब स्मार्टफोन लाएगी Mivi, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए