29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ODI World Cup 2023: ICC क्रिकेट विश्व कप की हो गई शुरुआत; जानें कब, कहां और कैसे देखें Free Live Streaming

ODI World Cup 2023 Free Live Streaming - विश्व कप के 13वें संस्करण में कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 45 लीग मैच होंगे. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10 वेन्यूज पर खेले जाएंगे. फाइनल मैच 19 नवंबर रविवार को खेला जाएगा. आइए हम आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट के सभी मैचों को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे.

ICC ODI Cricket World Cup 2023 Free LIVE Streaming: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup) की शुरुआत हो चुकी है. विश्व कप (ICC World Cup 2023) के 13वें संस्करण में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 45 लीग मैच होंगे. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10 वेन्यूज (ICC Men’s ODI World Cup 2023 Venues) पर खेले जाएंगे. वहीं, फाइनल मैच 19 नवंबर (ODI World Cup 2023 Final Date) रविवार को खेला जाएगा. आइए हम आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट के सभी मैचों को आप मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे (How To Watch ICC World Cup 2023 Matches for Free). इसके साथ ही जानें विश्व कप के सभी मुकाबलों के वेन्यूज और शेड्यूल (World Cup 2023 Schedule) के बारे में –

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं आप ?

वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिये लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं, मुकाबलों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी. विश्व कप में भारत के मैच आप जियो सिनेमा पर मुफ्त देख सकते हैं. वहीं, टीवी पर आप दूरदर्शन पर भी भारत के मैचों का मजा मुफ्त लिया जा सकता है.

Also Read: ICC World Cup 2023 की शुरुआत आज से, Google ने बनाया खास Doodle; क्लिक कर पाएं टूर्नामेंट की पूरी जानकारी
विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल ये है

5 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – हैदराबाद

7 अक्टूबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर : साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स – हैदराबाद

10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

11 अक्टूबर : भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – लखनऊ

13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर : साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स – धर्मशाला

18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरू

21 अक्टूबर : नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका – लखनऊ

21 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका – मुंबई

22 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर : साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स – दिल्ली

26 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड – धर्मशाला

28 अक्टूबर : नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर : अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर : न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर : भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर : नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

4 नवंबर : इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

5 नवंबर : भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर : इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स – पुणे

9 नवंबर : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर : साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड्स – बेंगलुरु

15 नवंबर : सेमीफाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर : सेमीफाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर : फाइनल – अहमदाबाद

ODI World Cup 2023 : भारत कर रहा मेजबानी

क्रिकेट विश्व कप, जो हर चार साल में होता है, दुनिया के अग्रणी, सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और सबसे पॉपुलर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट मैचों में से एक है. टूर्नामेंट में 10 टीमें प्रतिष्ठित कप के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं. 1975 में इसकी शुरुआत के बाद से इस वर्ष विश्व कप का 13वां संस्करण खेला जा रहा है. और खुशी की बात है कि आईसीसी के इस सबसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करने की बारी भारत की है. इस साल टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड औरव दक्षिण अफ्रीका भाग ले रहे हैं.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच इन 10 वेन्यूज पर होंगे

ईडन गार्डंस (कोलकाता)

अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)

एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (हैदराबाद)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला)

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (अहमदाबाद)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)

इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ)

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)

ODI World Cup 2023 : प्राइज मनी कितनी है ?

आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 82.25 करोड़ रुपये) रखा है. विजेता टीम को चार मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 33.30 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं, दूसरी उपविजेता टीम को दो मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली हर टीम को 6.65 करोड़ रुपये मिलेंगे. लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली छह टीमों में सभी को एक-एक लाख डॉलर यानी (83.23 लाख रुपये) मिलेंगे. वहीं, ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर टीमों को 40 हजार डॉलर (33.29 लाख रुपये) की राशि दी जाएगी. इसके साथ ही, प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर का प्राइज जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग से अवॉर्ड मनी मिलेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें