Netflix पर बिना सब्सक्रिप्शन के फ्री में देखें मूवी और वेब सीरीज, खास सर्विस के बारे में जानकर खुश हो जाएंगे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Nov 2024 10:01 AM

विज्ञापन

Free Netflix Content

Netflix पर आप फ्री कंटेंट, मूवी और वेब सीरीज देख सकते हैं. इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम बताते हैं इस स्पेशल सर्विस के बारे में-

विज्ञापन

Netflix को दुनिया की सबसे बड़ी सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग सर्विस में गिना जाता है. इसकी तुलना Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, और JioCinema जैसे अन्य स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स से की जाए, तो इसकी सब्सक्रिप्शन फीस अधिक है. हालांकि, नेटफ्लिक्स पर एक खास सर्विस भी है जिसमें आप कई पॉपुलर मूवीज, टीवी शोज और सीरीज के पहले एपिसोड को मुफ्त में देख सकते हैं. इसे देखने के लिए आपको अपने ब्राउजर में https://www.netflix.com/in/watch-free लिंक पर जाना होगा.

एंड्रॉयड स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए सर्विस उपलब्ध

नेटफ्लिक्स की फ्री कंटेंट सर्विस एंड्रॉयड स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको ब्राउजर में वेबसाइट लिंक https://www.netflix.com/in/watch-free टाइप करना होगा. इस सर्विस के तहत आप कई पॉपुलर टीवी शोज और मूवीज के पहले एपिसोड मुफ्त में देख सकते हैं. इस फ्री सर्विस में सबसे पॉपुलर शो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ है, जिसे आप बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं.

नेटफ्लिक्स की फ्री सर्विस में कई पॉपुलर शोज और मूवीज उपलब्ध

नेटफ्लिक्स की इस फ्री सर्विस में सबसे पॉपुलर शो Stranger Things है, जिसे आप बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं. इस फ्री सर्विस में Stranger Things के अलावा कई पॉपुलर शोज और मूवीज भी उपलब्ध हैं, जैसे :

Grace and Frankie
Murder Mystery
Love is Blind
The Two Popes
Bird Box
When They See Us
The Boss Baby: Back in Business
Our Planet

ये सभी कंटेंट्स आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं.

Netflix Plans in India

भारत में नेटफ्लिक्स के चार प्रमुख सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं-

Mobile Plan (Rs 149) : इस प्लान में मोबाइल फोन और टैबलेट पर 480p रेजॉल्यूशन में कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है.

Basic Plan (Rs 199) : इसमें 720p रेजॉल्यूशन पर टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और टैबलेट पर कंटेंट देखा जा सकता है.

Standard Plan (Rs 499) : इस प्लान में 1080p (Full HD) रेजॉल्यूशन पर कंटेंट स्ट्रीम होता है, और एक साथ 2 स्क्रीन पर कंटेंट ऐक्सेस किया जा सकता है.

Premium Plan (Rs 649) : इस प्लान में 4K (Ultra HD) + HDR क्वाॅलिटी में कंटेंट स्ट्रीम किया जाता है, और एक साथ 4 स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है.

इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में से यूजर्स अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लान काे चुन कर सकते हैं.

Netflix अब इन डिवाइसेज पर नहीं चलेगा, लिस्ट में देखें कहीं आपका डिवाइस तो नहीं

Jio Netflix Plans: जियो यूजर्स को एक बार फिर लगा झटका, महंगे हुए ये दो खास प्रीपेड प्लान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola