Bluetooth ऑन रखते ही कितनी बैटरी फुर्र हो जाती है? ईयरफोन या स्मार्टवॉच कनेक्ट करने से पहले जान लें

Updated at : 31 Jan 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bluetooth Battery

Bluetooth ऑन रहने पर फोन की बैटरी पर असर (Pic- SlashGear)

Bluetooth ऑन रखते ही क्या सच में फोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है? या फिर ईयरफोन्स और स्मार्टवॉच कनेक्ट करने से बस हल्का-सा असर पड़ता है? अगर ये सवाल आपके दिमाग में भी घूमते रहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका जवाब.

विज्ञापन

आजकल स्मार्टफोन इस्तेमाल में Bluetooth बिल्कुल आम बात हो गई है. वायरलेस ईयरफोन्स हों, स्मार्टवॉच हो या फिर किसी दोस्त के साथ फाइल शेयर करनी हो, हर जगह Bluetooth काम आता है. इसी वजह से कई लोग दिनभर अपने फोन में Bluetooth ऑन ही रखते हैं. लेकिन अक्सर मन में एक सवाल आता है कि क्या Bluetooth ऑन रहने से फोन की बैटरी ज्यादा खर्च होती है? और अगर होती है, तो कितनी? कुछ लोगों को लगता है कि इससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, वहीं कुछ का मानना है कि इसका असर बहुत मामूली होता है. सच क्या है, यही जानने की बात है. तो फिर आइए आपको बताते हैं.

क्या Bluetooth सच में फोन की बैटरी जल्दी खत्म कर देता है?

अक्सर लोग यही सोचते हैं, लेकिन सच थोड़ा अलग है. आजकल के स्मार्टफोन्स में Bluetooth पहले जैसा नहीं रहा. अब इसमें Bluetooth Low Energy (BLE) टेक्नोलॉजी आती है, जो बहुत कम पावर इस्तेमाल करती है. अगर आपका Bluetooth ऑन है लेकिन किसी डिवाइस से कनेक्ट नहीं है, तो ये बस बैकग्राउंड में चुपचाप चलता रहता है और बैटरी पर नाममात्र का ही असर डालता है.

आमतौर पर पूरे दिन Bluetooth ऑन रखने से कुल बैटरी का सिर्फ 1 से 3 परसेंट ही खर्च होता है. यानी सिर्फ Bluetooth की वजह से आपकी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती. हां, अगर आपके पास कोई बहुत पुराना स्मार्टफोन है, तो उसमें पुराने हार्डवेयर की वजह से Bluetooth थोड़ा ज्यादा बैटरी खा सकता है. लेकिन नए फोन में इसे लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

Bluetooth चलाने से फोन की बैटरी कितनी खर्च होती है? 

जब आप Bluetooth से earbuds, smartwatch या कार सिस्टम कनेक्ट करते हैं, तो बैटरी थोड़ी-सी ज्यादा खर्च होती है. वजह ये है कि म्यूजिक सुनते समय या कॉल पर बात करते समय Bluetooth लगातार डेटा ट्रांसफर करता रहता है. ऐसे में अगर आप करीब एक घंटे तक गाने स्ट्रीम करते हैं, तो लगभग 4 से 6 परसेंट तक बैटरी कम हो सकती है.

अब ये कितना ड्रेन होगा, ये आपके फोन के मॉडल और उसमें इस्तेमाल हो रहे Bluetooth वर्जन पर भी डिपेंड करता है. फिर भी अच्छी बात ये है कि Bluetooth आमतौर पर Wi-Fi या मोबाइल डेटा के मुकाबले कम बैटरी खपत करता है.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: WiFi चोरी रोकने के ये तरीके अपनाएंगे, तो इंटरनेट भी हो जाएगा फास्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola