25 साल बाद Google ने बदल दिया Search Box, अब AI देगा इंसानों जैसा जवाब
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 May 2026 1:15 PM
Google ने बदल दिया Search का पूरा खेल / ai gen pic
Google का नया Intelligent Search Box अब लंबे सवाल, फोटो, वीडियो और AI आधारित जवाबों को सपोर्ट करेगा. Gemini 3.5 Flash से लैस यह फीचर Search अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है.
Google ने अपने सर्च प्लैटफॉर्म में पिछले 25 साल का सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने नया इंटेलिजेंट सर्च बॉक्स पेश किया है, जो सिर्फ शब्द टाइप करने वाला सामान्य सर्च बार नहीं रहेगा, बल्कि अब यह यूजर्स के सवालों को ज्यादा गहराई से समझने की कोशिश करेगा. Google का कहना है कि यह नया सिस्टम Gemini 3.5 Flash एआई मॉडल से लैस है और इसका मकसद Search को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और बातचीत जैसा बनाना है.
कंपनी के मुताबिक अब लोग छोटे कीवर्ड नहीं, बल्कि लंबे और डिटेल सवाल पूछ सकेंगे. नया सर्च बॉक्स उसी हिसाब से खुद को बड़ा करता जाएगा और यूजर को एआई आधारित सुझाव भी देगा.
अब सिर्फ टाइप नहीं, फोटो-वीडियो से भी होगा सर्च
Google के नए इंटेलिजेंट सर्च बॉक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स टेक्स्ट के अलावा फोटो, वीडियो, फाइल्स और यहां तक कि Chrome टैब्स के जरिए भी सर्च कर सकेंगे. यानी अगर किसी विषय को समझाना मुश्किल हो, तो उसकी तस्वीर या वीडियो अपलोड करके भी जवाब पाया जा सकेगा.
Google Search की हेड लिज रीड के मुताबिक यह नया सिस्टम सिर्फ ऑटो-कम्प्लीट नहीं करेगा, बल्कि यूजर की मंशा समझने की कोशिश करेगा. कंपनी इसे AI-first Search experience बता रही है.
AI Mode और Search के बीच की दूरी खत्म
Google ने अपने AI Overview और AI Mode को भी अब Search के साथ ज्यादा गहराई से जोड़ दिया है. पहले यूजर को अलग से AI मोड में जाना पड़ता था, लेकिन अब सामान्य सर्च के दौरान ही AI आधारित विस्तृत जवाब दिखाई देंगे.
इस बदलाव का मतलब है कि Google धीरे-धीरे पारंपरिक लिंक आधारित सर्च से बातचीत आधारित सर्च की तरफ बढ़ रहा है. यानी अब Search सिर्फ वेबसाइट्स की सूची नहीं दिखाएगा, बल्कि सीधे सवालों के जवाब भी देने लगेगा.
वेबसाइट ट्रैफिक पर पड़ सकता है असर
Google के इस बदलाव का असर डिजिटल पब्लिशर्स और वेबसाइट्स पर भी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि AI आधारित जवाब बढ़ने से यूजर्स को कई बार वेबसाइट खोलने की जरूरत कम पड़ सकती है. इससे ऑर्गैनिक ट्रैफिक पर असर देखने को मिल सकता है.
हालांकि Google का कहना है कि उसका मकसद यूजर्स को बेहतर अनुभव देना है, ताकि लोग ज्यादा जटिल सवाल भी आसानी से पूछ सकें और सही जानकारी पा सकें.
सुंदर पिचाई ने क्या कहा?
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि Search लगातार बदल रहा है क्योंकि लोगों की जरूरतें बदल रही हैं. उनके मुताबिक पहले लोग छोटे सवाल पूछते थे, लेकिन अब Search बातचीत और AI वर्कफ्लो की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि Google Search दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट है और कंपनी इसे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से लगातार विकसित करती रहेगी.
क्या बदल जाएगा यूजर्स के लिए?
नया इंटेलिजेंट सर्च बॉक्स आने के बाद Google Search पहले से ज्यादा बातचीत जैसा अनुभव देगा. यूजर्स लंबे सवाल पूछ सकेंगे, AI आधारित डीप जवाब मिलेंगे और अलग-अलग तरह के कंटेंट से सर्च करना आसान होगा.
हालांकि इसके साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि आने वाले समय में पारंपरिक वेबसाइट्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका कितनी बदल जाएगी.
यह भी पढ़ें: Google और Samsung ने पेश किए AI Gemini Smart Glasses, अब बिना फोन निकाले होंगे कई काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










