Republic Day 2024 Google Doodle: 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल में दिखाई टेलीविजन युग के बदलाव की झलक

Updated:
विज्ञापन
Republic Day 2024 Google Doodle: 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल में दिखाई टेलीविजन युग के बदलाव की झलक

India Republic Day 2024 Google Doodle : गणतंत्र दिवस के इस खास गूगल डूडल (Google Doodle) में कई स्क्रीन दिखाये गए, जिसमें से एक टीवी स्क्रीन पर ब्लैक एंड व्हाइट, जबकि दूसरे टीवी स्क्रीन पर कलर परेड दिखाई गई है. डूडल में दो टीवी के बाद एक स्मार्टफोन देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Google Doodle on India Republic Day 2024 : भारतवासी आज अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) धूमधाम से मना रहे हैं. देश के गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी एक शानदार डूडल (Doodle) समर्पित किया है, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट (Black & White) और कलर (Colour) परेड (Parade) की झलकियां दिखाई गई हैं.

गणतंत्र दिवस के इस खास गूगल डूडल (Google Doodle) में कई स्क्रीन दिखाये गए, जिसमें से एक टीवी स्क्रीन पर ब्लैक एंड व्हाइट, जबकि दूसरे टीवी स्क्रीन पर कलर परेड दिखाई गई है. डूडल में दो टीवी के बाद एक स्मार्टफोन देखा जा सकता है.

Also Read: Happy Republic Day 2024 FB Whatsapp Status: दोस्तों-नातेदारों को इन स्टेटस से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है.

डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है. बताया जा रहा है कि 75वें गणतंत्र दिवस के इस खास डूडल को वृंदा झवेरी ने बनाया है.

गूगल के आज के डूडल में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड को पिछले कुछ दशकों में किस-किस तरीके से पर्दे पर देखा जाता रहा है.

भारत 1947 में अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र बना था. इतने वर्षों में हम कैथोड रे ट्यूब वाले बड़े-बड़े टेलीविजन सेट से छोटे टीवी और फिर स्मार्टफोन तक पहुंच गए हैं.

डूडल में दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन चित्रित किया गया है जिसमें बांई ओर पहले एनालॉग टेलीविजन सेट के ऊपर गूगल का ‘जी’ अंग्रेजी अक्षर लिखा है और दो टीवी स्क्रीन को दो ‘ओ’ अक्षरों के रूप में दर्शाया गया है.

गूगल शब्द के बाकी बचे तीन अंग्रेजी अक्षर ‘जी’, ‘एल’ और ‘ई’ को दाईं ओर दर्शाये गए एक मोबाइल हैंडसेट की स्क्रीन पर लिखा गया है.

पहली टीवी स्क्रीन पर परेड के एक दृश्य को श्वेत-श्याम रंग में दिखाया गया है, वहीं दूसरी रंगीन स्क्रीन पर ऊंटों की सवारी को दर्शाते हुए प्रौद्योगिकी की यात्रा को रेखांकित किया गया है.

इस डूडल पर लिखा गया है, यह डूडल भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बनाया गया है जो 1950 में उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान अपनाया गया था और राष्ट्र ने स्वयं को संप्रभु, लोकतंत्र और गणराज्य घोषित किया था.

इसमें कहा गया है, आज का डूडल अतिथि कलाकार वृंदा झवेरी ने तैयार किया है जिसमें पिछले दशकों में गणतंत्र दिवस परेड को अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर दर्शाया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola