फ्री में स्मार्टफोन की बैटरी बदलने का बेहतरीन मौका! इन यूजर्स के लिए Google लेकर आया धमाका ऑफर, चेक करें डिटेल्स

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

google free battery replacement

अगर आप Google स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि, आपके लिए गूगल लेकर आया है फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर. जिसके तहत आप अपने फोन की बैटरी बिल्कुल मुफ़्त में बदलवा सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप गूगल का स्मार्टफोन यूज करते हैं और आपके स्मार्टफोन की बैटरी फूल गई है तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, अब आप आसानी से फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं और वो भी फ्री में. जी हां, Google अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर लेकर आया है. ऐसे में जिस भी Google स्मार्टफोन यूजर के फोन की बैटरी पूरी तरह से फूल गई है वे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. गूगल सर्विस सेंटर जाकर फ्री में अपने फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि Google के इस ऑफर का फायदा भारतीय यूजर्स भी उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Apple ने चीन को कहा बाय-बाय, अमेरिका में बिकने वाले सभी iphone बनेंगे अब भारत में

ये यूजर उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

Google का फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा सिर्फ Google Pixel 7a यूजर्स को ही मिलेगा. यानी की ऐसे यूजर्स जिनके पास Google Pixel 7a है. लेकिन उनके फोन की बैटरी खराब हो गई है या फिर बुरी तरह से फूल गई है. ये यूजर्स आसानी से गूगल के फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें बस गूगल सर्विस सेंटर जाना होगा.

इसके अलावा अगर आपके फोन की बैटरी में बैकअप या फिर बैटरी से जुड़ी कोई और समस्या है तो फिर आपको पहले सर्विस सेंटर में इस बात को प्रूफ करना होगा. प्रूफ के लिए आप स्मार्टफोन की बैटरी के यूसेज से जुड़े स्क्रीनशॉट्स लेकर जा सकते हैं ताकि सर्विस सेंटर एजेंट्स आपकी समस्या को सही तरीके से समझ सकें. ध्यान रहे कि, गूगल के इस ऑफर का फायदा सिर्फ वही यूजर्स ले सकते हैं जिनकी बैटरी खराब है. अगर आपके फोन की बैटरी सही सलामत है तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते हैं.

ऑफर के बारे में ऐसे करें चेक

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप योग्य हैं या नहीं इस बात की जानकारी आप गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज के जरिए लगा सकते हैं. दरअसल, गूगल ने इस ऑफर के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म तैयार किया है. इस फॉर्म में आप अपने स्मार्टफोन से जुड़े डिटेल्स भर कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका Pixel 7a गूगल के इस ऑफर के तहत आ रहा है या नहीं. इसके अलावा आप गूगल के सर्विस सेंटर में जाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं. अगर आपकी बैटरी सही है तो फिर आपको इस ऑफर का लाभ भी नहीं मिलेगा.

वहीं, Google थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के जरिए भारतीय यूजर्स को सर्विस उपलब्ध कराता है. ऐसे में अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाह रहे हैं लेकिन सर्विस सेंटर में इस तरह के ऑफर न होने की बात अगर कही जा रही है, तो फिर आप उनके साथ गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज का लिंक शेयर कर सकते हैं. इस पेज में गूगल ने ऑफर से जुड़ी सभी जानकारी दी है. जिसके बाद आपको ऑफर का लाभ मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola