Google AI Pro में बड़ा अपग्रेड, अब 2TB की जगह मिलेगा 5TB स्टोरेज, बिना एक्स्ट्रा चार्ज के

Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Apr 2026 12:09 PM

विज्ञापन

गूगल स्टोरेज

Google ने AI Pro प्लान को अपग्रेड करते हुए स्टोरेज 2TB से बढ़ाकर 5TB कर दी है, वह भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के. इस प्लान में यूजर्स को Gemini AI, Deep Research, वीडियो और इमेज जेनरेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Google ने गुरुवार को अपने Google AI Pro सब्सक्रिप्शन प्लान के फायदे बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार, अब इस प्लान के यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ज्यादा क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और AI बेस्ड इस प्लान की वैल्यू को और बढ़ाता है, जिसमें पहले से ही एडवांस AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है.

अब मिलेगा 5TB क्लाउड स्टोरेज

नई अपडेट के बाद Google AI Pro प्लान के सब्सक्राइबर्स को अब 2TB की जगह 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. यह जानकारी Google One की हेड Shimrit Ben-Yair ने X (ट्विटर) पर शेयर कर दी है. यह स्टोरेज Google Drive, Gmail और Google Photos जैसी सर्विसेज में इस्तेमाल की जा सकेगी. खास तौर पर यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी, जो ज्यादा वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट्स स्टोर करते हैं या AI से बड़े कंटेंट जेनरेट करते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि स्टोरेज बढ़ने के बावजूद प्लान की कीमत वही रहेगी. भारत में मंथली ₹1,950 या ईयरली ₹19,500.

Google AI Pro प्लान कैसे लें?

  • Google One वेबसाइट पर जाएं.
  • Google AI Pro प्लान चुनें.
  • प्राइस और पेमेंट डिटेल्स चेक करें.
  • Agree पर क्लिक करें.
  • पेमेंट मेथड चुनें.
  • Subscribe पर क्लिक करें.

AI फीचर्स और बेनेफिट्स

Google AI Pro प्लान के साथ यूजर्स को Gemini AI और Deep Research जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Veo मॉडल के जरिए वीडियो जेनरेशन और Whisk प्लेटफॉर्म पर इमेज से वीडियो बनाने की सुविधा भी दी जाती है.

यूजर्स को हर महीने 1,000 AI क्रेडिट्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए किया जा सकता है. NotebookLM में ऑडियो ओवरव्यू और नोटबुक बनाने की लिमिट भी ज्यादा मिलती है.

इसके अलावा, Google Docs, Sheets और Slides जैसे ऐप्स में सीधे Gemini एक्सेस मिलता है, जिससे काम और भी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Google Veo 3.1 Lite लॉन्च, टेक्स्ट और इमेज से तुरंत हो जाएगा AI वीडियो तैयार

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola