Gmail चलेगा अब आपके स्मार्टवॉच में भी, Google ने अपग्रेड किया WearOS

how to use gmail on smartwatch – गूगल के नये फीचर आप कई जीमेल अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे. फिलहाल, वियर ओएस के लिए जीमेल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

Google ने ई-मेल को कंप्यूटर और स्मार्टफोन की स्क्रीन से निकालकर आपकी कलाई पर दिखाने का इंतजाम कर दिया है. अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टवॉच पहनते हैं, तो गूगल ने जीमेल और गूगल कीप के लिए अलग से ऐप लॉन्च कर दिया है. स्मार्टवॉच के लिए ऐप लाइव भी हो गया है. हालांकि, नया ऐप Wear OS 4 से ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा.

गूगल अपने वियर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के लिए जीमेल ऐप जारी कर रहा है. इस फीचर के जरिये अब स्मार्टवॉच पर भी जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. वियर ओएस के लिए जीमेल ऐप की पहली बार घोषणा मई में आयोजित गूगल आइ/ओ में की गई थी.
Also Read: Google Chrome यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, अपना ब्राउजर तुरंत करें अपडेट
गूगल के नये फीचर आप कई जीमेल अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे. फिलहाल, वियर ओएस के लिए जीमेल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

अपने स्मार्टवॉच में ऐसे डाउनलोड करें जीमेल ऐप
स्मार्टवॉच में जीमेल ऐप डाउनलोड करने के लिए पहले यह सुनिश्चित करें कि वॉच वियर ओएस 4 या फिर इससे आगे के वर्जन पर चल रही हो. इसके बाद स्मार्टवॉच में गूगल प्ले स्टोर ऐप खोलें.
Also Read: Google Pixel Watch 2 और Pixel Buds Pro हुए लॉन्च, यहां पाएं कीमत, फीचर्स और बुकिंग की पूरी डिटेल्स
अब प्ले स्टोर खुलने पर सबसे ऊपर सर्च बटन पर टैप करें और जीमेल टाइप करें. सर्च रिजल्ट में जीमेल विकल्प पर टैप करें और इसे इंस्टॉल करें. इंस्टॉल होने के बाद ऐप स्मार्टवॉच से जुड़े गूगल अकाउंट से ऑटोमैटिक तरीके से कॉन्फिगर हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










